जौनपुर
जिला उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा ने बताया है कि उद्यान विभाग में पीएमएफएमई योजनान्तर्गत लोगो को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा योजना से लाभान्वित उद्यमी गोबिन्द मोदनवाल ग्राम-सहाबुद्दीनपुर, तहसील- सदर के यहां जा कर उनके उद्योग के बारे जानकारी ली गई। गोबिन्द मोदनवाल द्वारा बताया गया कि वह पहले बेरोजगार थे और वह स्वावलंबी बनना चाहते थे, उनको इस योजना की जानकारी समाचार पत्रों तथा कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि उद्यान विभाग में चल रही उक्त योजना के अन्तर्गत
बेकरी उद्योग के लिए सुविधा उपलब्ध है, जिसमें उद्यमी को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। पूरी जानकारी प्राप्त कर गोबिन्द मोदनवाल ने आनलाइन पंजीयन उद्यान विभाग में योजना के अन्तर्गत बेकरी उद्योग के लिए कराया। प्रारम्भिक पूंजी के रूप में उन्होने 10 लाख रू० स्वयं से उद्योग में लगाया तथा योजना के अन्तर्गत कैपिटल सब्सिडी के रूप में 35 प्रतिशत अनुदान देय है। उद्योग लगाने के पश्चात 60 से 70 हजार रू० का प्रति माह शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है। पहले वह स्वयं बेरोजगार थे पर अब वह चार लोग को खुद रोजगार दे रहें है।

