धनबाद: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने वित्तीय स्थिति की समीक्षा की तथा अब तक किए गए खर्चों का अनुमोदन समिति द्वारा किया गया। उन्होंने सभी विद्यालयों में “पोषण वाटिका” के तहत मौसमी सब्जियों के पौधे अधिक से अधिक लगाने के निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिए, ताकि बच्चों को ताज़ी और पौष्टिक सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

इसके साथ ही उपायुक्त श्री रंजन ने विद्यालयों में किचन शेड के मरम्मती कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप तथा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे।


