By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: उपायुक्त और एसएसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > उपायुक्त और एसएसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश
राज्य

उपायुक्त और एसएसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश

Krishna kumar Noniya
Last updated: October 22, 2025 9:19 pm
Krishna kumar Noniya
5 months ago
Share
SHARE

धनबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बेकारबांध तालाब, पम्पू तालाब, मनईटांड छठ तालाब, राजा तालाब (झरिया), दामोदर नदी लालबंगला सिंदरी, मोहलबनी घाट, विकास नगर तालाब सहित कई प्रमुख छठ घाटों की व्यवस्था देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि छठ पर्व के मद्देनज़र सफाई व्यवस्था, प्रकाश, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों की सफाई, जमीन का समतलीकरण और कचरा निष्पादन कार्य समय पर पूरा किया जाए। घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

डीसी ने बताया कि सभी छठ घाटों पर अनुभवी गोताखोरों की तैनाती, मेडिकल टीम की उपस्थिति और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे बच्चों को गहरे पानी में न जाने दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उपायुक्त ने कहा, “प्रशासन की पूरी कोशिश है कि छठ पर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो। स्वच्छता और सतर्कता बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

वहीं, एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि छठ घाटों पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस बलों की पर्याप्त तैनाती और संचालन में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार और प्रसून्न कौशिक, सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

आम जनता के बीच काम करने वाला ही असली नेता
कुश्ती प्रतियोगिता में बीएमसी के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
IBPS की अनुचित प्रणाली: पारदर्शिता की मांग
बिंद समाज विकास संघ की गोवा बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर
श्रमिक पंजीकरण एवं योजनाओं में आवेदन हेतु सितम्बर 2025 तक छूट
Share This Article
Facebook Email Print
ByKrishna kumar Noniya
Follow:
(अखंड राष्ट्र) ब्यौरों चीफ धनबाद/ झारखणड कृष्णा कुमार नोनिया
Previous Article दलित ने की ब्राह्मण बुजुर्ग की पीटकर हत्या, आक्रोश भड़का, जनता सड़क पर…
Next Article तेतुलमारी कोल डंप काली मंदिर के समीप जल्द होगा शेड निर्माण, प्रबंधन से करेंगे बात : मथुरा प्रसाद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up