जौनपुर | एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बयालसी पीजी कालेज जलालपुर जौनपुर में आज बड़ी संख्या में महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्य डॉ .अलकेश्वरी सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व उसकी सुरक्षा करने का आह्वान किया ।उन्होंने कहा कि इस अभियान को मां से जोड़ा गया है। साथ ही लक्ष्य रखा गया है कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए। भावनात्मक जुड़ाव के बाद हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाएगा।
ज्ञात हो कि पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। पूरे प्रदेश में एक दिन में लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्राचार्य ने आगे कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाकर अपनी मां की याद को चिर स्थायी बनाये एंव धरती मां को भी सवारें।
अपनी मां की स्मृति में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
इस अवस इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ अंशुमान सिंह, डॉ जितेंद्र प्रसाद यादव ,विनय प्रताप सिंह, डॉ नीलम सिंह, प्रतिभा सिंह छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बयालसी पीजी कालेज में हुआ वृक्षारोपण
Leave a Comment

