महिला से प्रधान ने 1,10 लाख रूपये हडपे मकान पडा अधूरा
प्रभाकर त्रिपाठी/ महेश कश्यप(अखंड राष्ट्र)
निघासन– जनपद खीरी के ब्लॉक निघासन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चखरा निवासी विधवा आरती देवी ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहद कालोनी आई थी जिसका पेमेन्ट दो किस्तों का ग्राम प्रधान पिडिता को बैक ले जाकर 1,10 लाख रूपये निकलवा लिए।प्रधान ने मकान बनवाने का वादा किया था। जिसके अतरिक्त 11हजार रूपये भी लिए।इसके बावजूद एक साल बीत जाने के बाद भी मकान निर्माण पूर्ण नहीं हुआ। केवल दीवार ही बनी है। मकान निर्माण मे लगने वाली गिट्टी, मौरंग, सीमेंट आदि पीड़िता के नाम पर उधार खरीदी गई दुकानदार रूपये लेने घर आता है। पीड़िता आरती देवी खुले आसमान के नीचे अपने बच्चों के साथ रहने को मजबूर हैं। विधवा पीड़िता परेशान होकर पुलिस, एसडीएम, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की एसडीएम निघासन राजीव निगम ने बताया कि प्रधान को बुलाया गया था उसने आवास निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।वही बीडीओ जयेश सिंह ने भी मौके का जायजा लेकर आश्वासन दिया कि महिला का अधूरा पडा प्रधानमंत्री आवास निर्माण जल्द पूरा होगा।

