By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: एटा में योगी राज में भी भूमाफियाओं के वर्दीधारी गुंडे दलित के घर जाकर दे रहे बैनामा करने की धमकी, परिवार दहशत में 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > एटा में योगी राज में भी भूमाफियाओं के वर्दीधारी गुंडे दलित के घर जाकर दे रहे बैनामा करने की धमकी, परिवार दहशत में 
उत्तर प्रदेशराज्य

एटा में योगी राज में भी भूमाफियाओं के वर्दीधारी गुंडे दलित के घर जाकर दे रहे बैनामा करने की धमकी, परिवार दहशत में 

Omkar Tripathi
Last updated: July 1, 2025 1:54 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
SHARE

माफियाओं को नेस्तनाबूद करने वाले इस योगीराज में भी दलित को धमकाने वाले एटा के भूमाफियाओं को किसका संरक्षण 

 एटा उत्तर प्रदेश के एटा जनपद मुख्यालय पर जनपद एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पूंठ निवासी एक दलित गरीब मजदूर युवक मेघ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी तथा अपने परिवार की जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि एक स्थानीय भूमाफियाओं का संगठित गिरोह उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है, और जब उसने बैनामा करने से इंकार किया तो उसके घर पर पुलिस की वर्दीधारी दो सिपाही धमकी देने पहुँचे गये।

पीड़ित मेघ सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसकी कुछ जमीन आगरा रोड मोती गैस के पास स्थित है, जिस पर कुछ यादव समुदाय के भूमाफियाओं की नजर है। यह मामला मंगलवार की शाम का है जब मंगलवार शाम करीब 5 बजे दो सिपाही उसके घर आए और उसकी पत्नी बच्चों को धमकाया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि “अपने पति को समझा दो शिकायत व रिपोर्ट लिखाने की तहरीर देना बंद करें और मुन्नी देवी के नाम जमीन का बैनामा कर दे, नहीं तो या तो जान से जाएगा या जेल की सलाखों के पीछे सड़ेगा।”

इसके बाद से यह दलित परिवार दहशत में है मेघ सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त पुलिसकर्मी सीधे तौर पर भूमाफिया के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे और पुलिसिया डर दिखाकर अवैध कब्जा कराने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने बताया की इसी तरह की घटना इन भू माफियाओं ने सपा शासन काल में की थी तथा मेरी निजी पैतृक भूमि के कुछ भाग पर जबरन निर्माण कर लिया था अब शेष बची खाली भूमि पर भी यह लोग पुलिस प्रशासन से मिलकर कब्जा करना चाहते हैं कब्जा ही नहीं अब तो यह पुलिस वर्दी धारी गुंडों की मदद से जबरदस्ती वैनामा करने की धमकी भी दे रहे हैं। 

पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उसे और उसके परिवार को पुलिस और भूमाफियाओं के गठजोड़ से जान माल का भारी खतरा है उसे तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए साथ ही उसने यह भी आशंका जताई कि पुलिस उसे कहीं किसी झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित न करे । पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि एटा थाना तथा सिविल लाइन चौकी पुलिस इन भू माफिया को खुला संरक्षण दे रही है तथा मेरे द्वारा दी गई एफ आई आर भी दर्ज नहीं कर रही उल्टा मुझे ही जेल भेजने की धमकी मिल रही है ।

उसने योगीराज में भी सपा शासन काल के जैसे हालात होने की संभावना व्यक्ति की है उसने बताया कि मेरे द्वारा पूर्व में भी मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन को पत्र भेजकर इन माफियाओं से जान व माल का खतरा होने की शिकायती पत्र भेजकर सूचना दी थी तथा मेरी भूमि पर जबरन गुंडागर्दी करने के बल पर काम न करने देना एवं जाति सूचक गालियां देकर धमकाने, जान से मारने की धमकी देने तथा मुझे मेरे ही निजी प्लॉट पर जबरन न जाने देने का एवं वहां खुलेआम माफियाओं के सडक पर कुर्सियां डाल कर बैठने तथा मुझे मेरे प्लाट पर जाने से रोकने की शिकायत कोतवाली नगर पुलिस को दी किंतु पुलिस द्वारा मेरी आज तक न तो रिपोर्ट लिखी गई और न ही इन भू माफियाओं को वहां से हटाया गया, न कार्रवाई की गई उल्टे भू माफिया को बुलाकर उन्हें मेरी तहरीर दिखा कर मुझ पर दबाव बनाने के लिए मेरे घर भेज दिया गया। 

पीड़ित ने कोतवाली नगर में दी गई अपनी दोनों एफ आई आर को दर्ज कर भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है 

एक ओर जहाँ सरकार “सभी के लिए न्याय” और “दलितों की सुरक्षा” की बात करती है, वहीं जब वर्दीधारी खुद ही गुंडों की भूमिका में उतर आएं, तो गरीबों का विश्वास किस पर रहेगा?

आखिर यह वर्दी धारी धमकी देने वाले गुंडे कौन है? किसके संरक्षण में धमकी दे रहे हैं? 

कहां से आये और कहाँ चले गए यह भी जांच और कार्यवाही का विषय है? 

उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित कि मुझे तहरीर मिल गई है जांच की जा रही है मैंने उनके घर कोई भी पुलिस नहीं भेजी उनके घर पुलिस वर्दी धारी कौन गए थे मुझे नहीं मालूम। 

अब देखना यह होगा कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस गरीब दलित मजदूर की पुकार सुनते हैं या फिर वर्दीधारी गुंडों का यह आतंक यूँ ही जारी रहेगा?

शिक्षणाधिकारी राजू तडवी का अधिकारियों ने किया अभिनंदन
पंजाब नेशनल बैंक ने खत्म किया दंडात्मक शुल्क
क्रिकेट के दो युवा खिलाड़ियों का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
देश की निडर महिलाओं को आयरन लेडी अवार्ड से किया गया सम्मानित 
1 से अधिक सड़क दुर्घटना में दो अधेड़ हुए जख्मी 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदलापुर में महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर कर ली आत्महत्या,
Next Article मनबढ़ों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई को पीटा, मुकदमा दर्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up