By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ऐश्वर्या मिश्रा ने बढ़ाया उत्तर भारतीय समाज का गौरव – संतोष आरएन सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > ऐश्वर्या मिश्रा ने बढ़ाया उत्तर भारतीय समाज का गौरव – संतोष आरएन सिंह
महाराष्ट्र

ऐश्वर्या मिश्रा ने बढ़ाया उत्तर भारतीय समाज का गौरव – संतोष आरएन सिंह

Akhand Rashtra
Last updated: October 16, 2023 1:44 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

उत्तर भारतीय संघ ने दिया 2 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुंबई। एशियाई खेलों में 4 गुणे 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और उत्तर भारतीय समाज का नाम रोशन करने वाली ऐश्वर्या मिश्रा का रविवार को उत्तर भारतीय संघ की तरफ से बांद्रा पूर्व स्थित संघ भवन में आयोजित एक भव्य समारोह सत्कार किया गया। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने दो लाख रुपए का चेक, शाल और श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह में उत्तर भारतीय समाज की तरफ से ऐश्‍वर्या मिश्रा को ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर लाने का आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर ऐश्‍वर्या मिश्रा के पिता कैलाश नाथ मिश्रा और माता आशा मिश्रा का भी सम्मान किया गया।
सत्कार मूर्ति ऐश्‍वर्या मिश्रा ने कहा कि समाज की तरफ से सम्मानित होने गर्व महसूस हो रहा है। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे ज्यादा बोलना तो नहीं आता, लेकिन मुझे जो सफलता मिली, उसमें मेरे माता-पिता की अहम भूमिका रही है। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है, हमारी बहन ऐश्‍वर्या मिश्रा ने देश और उत्तर भारतीय समाज का नाम रोशन किया है। हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संतोष आरएन सिंह ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि ऐश्‍वर्या मिश्रा के परिवार को यदि कभी उत्तर भारतीय संघ भवन के हॉल और गेस्‍ट हाऊस की जरूरत पड़ी तो यह उन्हें एकदम मुफ्त में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐश्‍वर्या तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे लिए खड़ा रहेगा। इसी मौके पर उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने ऐश्‍वर्या मिश्रा को 25 हजार रुपए और रामभाई पाल ने 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। साथ ही बीडी सिंह ने उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह को 2 लाख 51 हजार रुपए का चेक सौंपा। कार्यक्रम को वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष राधेश्‍याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह ने संबोधित किया।कार्यक्रम में अजय सिंह, डॉ किशोर सिंह, रमेश बहादुर सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्‍यक्ष अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री देवेंद्र तिवारी ने किया।

भायंदर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किए गए संतोष दिक्षित
सक्षम फाऊंडेशन की एक शाम वरिष्ठ नागरिकों और अनाथ बच्चों के नाम
वरिष्ठ पत्रकार कृष्णचंद्र दूबे को हिंदी सेवा पुरस्कार मिलने पर अभिनंदन
चंद्रशेखर बावनकुले ने उभामो के प्रदेश वेबसाईट का किया लांच
जौनपुर के युवा अधिवक्ता अरविंद कुमार यादव का समरस ने किया सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद रमेश दुबे का मनाया गया जन्मदिन
Next Article भगवान श्री राम के पथ पर चलकर सत्य और धर्म को आगे बढ़ाएं – लल्लन तिवारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up