By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ऑनलाइन क्लास से की तैयारी, डॉक्टर बनकर समाजसेवा का है सपना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > ऑनलाइन क्लास से की तैयारी, डॉक्टर बनकर समाजसेवा का है सपना
उत्तर प्रदेशराज्य

ऑनलाइन क्लास से की तैयारी, डॉक्टर बनकर समाजसेवा का है सपना

Omkar Tripathi
Last updated: June 15, 2025 4:52 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
ऑनलाइन क्लास से की तैयारी, डॉक्टर बनकर समाजसेवा का है सपना
SHARE

खेतासराय, जौनपुर। दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास की मिसाल पेश करते हुये यूनूसपुर गांव निवासी तहरीम इक़्तेदार ने नीट परीक्षा में 525 अंक प्राप्त करके शानदार सफलता अर्जित किया। उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर 27441वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह सफलता उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में हासिल की जिससे यह सिद्ध हो गया कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। तहरीम ने नीट परीक्षा की तैयारी पूरी तरह ऑनलाइन क्लासेस और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से की। घर पर रहकर इंटरनेट की सहायता से उन्होंने एकाग्रता और रणनीति के साथ अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी कमजोरियों को पहचाना और नये सिरे से तैयारी शुरू की। शिक्षा की बात करें तो तहरीम ने हाईस्कूल की पढ़ाई सेंट जॉन्स स्कूल जौनपुर से पूरी की जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा जामिया मिल्लिया इस्लामिया से उत्तीर्ण कर टॉप किया। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। तहरीम की लगन और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि सही दिशा, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। परिजनों ने बेटी की इस उपलब्धि पर मिठाइयां बांटकर खुशी का इज़हार किया। तहरीम अब मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं जो डॉक्टर बनकर समाजसेवा करने का सपना रखती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा बेदार अहमद, पिता इक़्तेदार अहमद और माता तंज़ीम बानो को दिया है। वहीं शाहनवाज़ सिद्दीकी, मेराज अहमद, डॉ. माहिम, अनम इक़्तेदार, गुलशन बानो, तबरेज़ अहमद सहित तमाम लोगों ने तहरीम को बधाई दिया।

यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरुकता कार्यक्रम
करंजाकला क्षेत्र पंचायत के विकास कार्य हेतु 7 करोड़ 82 लाख का बजट को मिली स्वीकृति
विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर संजय केणेकर का सम्मान
वकील संघ की नरेंद्र मेहता से मांग, एड.राजकुमार मिश्रा को मिले नगरसेवक का टिकट
संस्कृत के प्रकांड विद्वान परमानंद तिवारी का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुलिस ने किया ट्रिपल मर्डर का पर्दा फाश, खौफनाक तरीके से दिया गया था अंजाम पुलिस ने किया ट्रिपल मर्डर का पर्दा फाश, खौफनाक तरीके से दिया गया था अंजाम
Next Article जौनपुर में आकाशीय बिजली का कहर: मासूम बच्चों और युवाओं की दर्दनाक मौत, गांवों में पसरा मातम जौनपुर में आकाशीय बिजली का कहर: मासूम बच्चों और युवाओं की दर्दनाक मौत, गांवों में पसरा मातम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up