भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ नामक मिशन शुरू किया।
इस मिशन के तहत पहले बैच में 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित भारत लाया गया।
अर्मेनिया ने भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षित पारगमन मार्ग (Transit Route) उपलब्ध कराया।
हाल के वर्षों में भारत और अर्मेनिया के बीच रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी में वृद्धि हुई है।
भारत ने ईरान और अर्मेनिया सरकार को इस मानवीय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
यह मिशन भारत की नागरिक सुरक्षा नीति और विदेश संबंधों की सफलता का प्रतीक है।
इससे पहले भारत ‘ऑपरेशन गंगा, ऑपरेशन कावेरी’ जैसे रेस्क्यू मिशन भी चला चुका है।
भारत के पूर्व रेस्क्यू मिशन-
1. ऑपरेशन गंगा (2022)
यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान भारत ने 20,000+ भारतीयों को यूक्रेन से निकाला। छात्रों की सबसे बड़ी संख्या थी। विशेष फ्लाइट्स और पड़ोसी देशों के सहयोग से निकासी हुई।
2. ऑपरेशन कावेरी (2023)
सूडान में गृहयुद्ध के दौरान भारत ने लगभग 3,800 नागरिकों को निकाला।

