तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा
जौनपुर, जफराबाद। शहर के लाईन बाजार क्षेत्र के समीप चौराहे पर कचहरी से घर लौट रहे एक व्यक्ति को कुछ मनबढ़ों ने मार पीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कन्हईपुर गांव निवासी पलटू सोनकर बीते शुक्रवार को अपने एक मुकदमे के सिलसिले में कचहरी गये हुए थे। दोपहर बाद जब दीवानी न्यायालय से वह घर वापस लौट रहे थे।
इस दौरान ऊक्त चौराहे पर पहुचते ही पहले से मौजूद कुछ लोगों ने पहले तो उन्हे गाली देते हुए रोका । फिर विरोध करने पर उन पर लाठी डंडे से हमला कर दिये।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से पलटू भी घबरा गए। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार बीच बचाव करके मामले को शांत कराया ।
प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि पलटू सोनकर ने रविवार को घटना की सूचना थाने पर दी। तहरीर में उसने लौटन, धीरज सोनकर, सूरज सोनकर निवासी कन्हईपुर निकट महिलाथाना लाईनबाजार पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर लिया गया है।आवश्यक कार्यवाई की जी रही है।

