धनबाद। बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र में बुधवार को श्री सुधाकर प्रसाद ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक (GM) के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उनके चेंबर में एक आत्मीय मुलाकात हुई, जहां अधिकारियों ने नव नियुक्त जीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व जीएम राज कुमार अग्रवाल, उमंग ठक्कर, मणिकांत पांडे, अशोक कुमार, संजय चौधरी और शुक्ला साहब उपस्थित रहे।
सभी ने श्री सुधाकर प्रसाद को पुष्पगुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।..
पूर्व जीएम राज कुमार अग्रवाल ने कहा कि “सुधाकर प्रसाद जी के अनुभव और नेतृत्व में कतरास क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

वहीं श्री सुधाकर प्रसाद ने भी सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि “टीमवर्क और पारदर्शिता के साथ क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।”
ऑफिस के माहौल में सादगी और आत्मीयता से भरा यह क्षण सभी के लिए यादगार बन गया।

