कृष्णा कुमार नोनिया
(अखंड राष्ट्र)
कतरास। श्री श्री गणेश पूजा समिति की ओर से कतरास रेलवे ग्राउंड में आयोजित गणेश पूजा उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने शिरकत की।
भंडारे में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी, बुंदिया और सब्ज़ी का प्रसाद वितरण किया गया। समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने समिति के सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक एकता एवं धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलने की बात कही।

