By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: करछना थाने में दलित युवकों को कान पकड़वाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत हो कार्रवाई  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > करछना थाने में दलित युवकों को कान पकड़वाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत हो कार्रवाई  
उत्तर प्रदेशराज्य

करछना थाने में दलित युवकों को कान पकड़वाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत हो कार्रवाई  

Omkar Tripathi
Last updated: July 2, 2025 9:38 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
SHARE

लखनऊ 2 जुलाई 2025. रिहाई मंच और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेताओं ने करछना प्रयागराज में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की कठोर निंदा करते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. 

रिहाई मंच अध्यक्ष मोहम्मद शोएब ने कहा कि पिछड़े समाज की 8 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार और दलित युवक को जिंदा जला देने की घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को रोक कर पुलिस ने सुनियोजित तरीके से मामले को भड़काया. सरकार बताए कि लॉ एंड ऑर्डर लागू करना किसका काम है क्योंकि यहाँ पुलिस पक्षपाती भूमिका में दिख रही. इस मामले में पुलिस ने करछना थाने में आरोपियों से कान तक पकड़वाया. सरकार बताए कि यह किस कानून के तहत उसने यह करवाया और किसके आदेश पर. क्या यह गैर कानूनी कर्रवाई दलित होने के नाते की गई. उन्होंने आगे यह कहा कि पुलिस कह रही है कि वीडियो के आधार पर वह कार्रवाई कर रही है. ऐसे में सरकार वायरल होते उन विडियो जिसमें गाड़ियों की तोड़फोड़ करते हुए पुलिस कर्मी दिख रहे हैं उनके खिलाफ क्या कर्रवाई की.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र नेता रहे डॉ आरपी गौतम ने कहा कि देश के किसी भी सांसद को किसी भी पीड़ित परिवार से न मिलने देना, देश की संसद का अपमान है. उन्होंने कहा कि करछना थाने में दलित नौजवानों का उत्त्पीड़न करती पुलिस का जो वीडियो वायरल है, सरकार और अनुसचित जाति/जन जाति आयोग तत्काल संज्ञान लेकर कर्रवाई करे. सजा देने के लिए न्याय पालिका है, सजा देने का काम पुलिस कैसे कर सकती है.

रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि करछना के बताए जा रहे वायरल वीडियो में पुलिस कुछ लोगों के साथ गाड़ियों की तोड़फोड़ करती नजर आ रही है. इससे घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठता है कि जिस पुलीस को कानून व्यवस्था क़ायम करना था वही तोड़फोड़ कर रही थी. उन्होंने कहा कि करछना में जिस तरह थाने में बैठाकर कान पकड़वाया गया क्या इटावा में अपने को ब्राह्मण कहकर कथा वाचक का अपमान करने वाले आरोपियों को भी कान पड़कर उठक बैठक करवाई गई! और क्या समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन पर हमला करने वाले करणी सेना के लोगों से कान पकड़वाकर माफी मंगवाई गई।

स्वस्थ भारत निर्माण की दिशा में 84 दुर्लभ खनिज तत्व से निर्मित सांभर नमक लॉन्च
शासन की योजनाओं से होगा पीड़ित परिवार का पुनर्वास
आम जनता के बीच काम करने वाला ही असली नेता
हिंदू समाज पार्टी ने जारी की विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची
चेहल्लुम, जन्माष्टमी व 15 अगस्त मनाने को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सिकरारा में नहर में बह कर आई युवक की लाश  सिकरारा में नहर में बह कर आई युवक की लाश 
Next Article भाजपा मंडल अध्यक्ष भाई की पिटाई मामलें में 5 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up