गौरी बाबा मन्दिर से छोटी काशी गोला जायेगी तिरंगा कावड यात्रा संरक्षक ध्रुव दिवाकर
ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला (अखंड राष्ट्र)
सिंगाही– कस्बे के भेडौरा वार्ड नम्बर 4 मे स्थित प्रचीन गौरी बाबा मन्दिर से छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ के लिए प्रति वर्ष शिव भक्तों द्वारा पैदल कांवड यात्रा सभासद घ्रुव दिवाकर के मार्गदर्शन मे निकाली जाती थी। लेकिन इस बार उनके सहयोगी जीतू विश्वकर्मा, हरीश मौर्य,सोनू गुप्ता, रूपेश कुमार, ध्रुव अर्कवंशी, सुग्गी दिवाकर आदि के नेतृत्व मे कस्बे से पहली बार 151 फिट लम्बी तिरंगा कांवड यात्रा निकाली गई यह कावड यात्रा निकलने से पहले भेडौरा गौरी बाबा मे सभी कांवड़ियों ने पूजन आरती करके शंकर भगवानव नगरवासियों का आशिर्वाद लेकर सभासद घ्रुव दिवाकर के मार्गदर्शन में कस्बे मे भ्रमण करते हुए निघासन -बिलरायां हाईवे रोड किनारे स्थित प्रचीन स्थान मोटे बाबा मन्दिर सरयू नदी से जलाभिषेक के लिए सभी भक्तो ने जल भरकर गोला गोकर्ण नाथ के लिए रवाना हुए। इसमे नगर के पूर्व चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्रा, पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार, सुनील बत्रा ,पूर्व ग्राम प्रधान श्री राम सिंह,पूर्व सभासद जोगेंद्र शाक्य, सभासद प्रभात शुक्ला, सभासद आशीष भण्डारी, घ्रुव विश्कर्मा, मोहित त्रिवेदी, सुरेंद्र गुप्ता, संतराम गुप्ता, बालगोविंद राजपूत, हरिश्चंद्र गुप्ता, सीताराम कश्यप, योगेश मिश्र, प्रमोद दिवाकर, महेश कश्यप, सुशील कटियार, रविकांत जायसवाल आदि के साथ ही पुरूष, महिलाएं, बच्चे व कस्बे से अनेक व्यक्तियो ने इस तिरंगा कावड यात्रा मे जाने वाले कांवड़ियों को आशीर्वाद देकर छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ के लिए रवाना किया । सिंगाही थाना से पुलिस बल भी तिरंगा कावड यात्रा के सुरक्षा के लिए मौजूद रहे।

