By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: काले कानून का कड़ा विरोध करेगा एसोसिएशन–एड. एच आर शर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > काले कानून का कड़ा विरोध करेगा एसोसिएशन–एड. एच आर शर्मा
महाराष्ट्रराज्य

काले कानून का कड़ा विरोध करेगा एसोसिएशन–एड. एच आर शर्मा

Adminakhandrashtra
Last updated: February 25, 2025 3:46 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
काले कानून का कड़ा विरोध करेगा एसोसिएशन–एड. एच आर शर्मा
SHARE

मीरारोड। एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज मीरा रोड स्थित श्री एल आर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज के भव्य सभागार कक्ष में अधिवक्ता अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में एकता बनाने तथा अपने अधिकारों के लिए लड़ने हेतु एकजुटता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित एड रवि जाधव (अध्यक्ष- बॉम्बे सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट), एड आसिफ नकवी (सेक्रेटरी- बॉम्बे सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट), एड. एम के गिरी (अध्यक्ष- बोरीवली बार एसोसिएशन), लॉ प्रोफेसर डॉ. हेमल शिरोडकर, अध्यक्ष- अंधेरी बार एसोसिएशन, वसई बार एसोसिएशन से अजय मिश्रा का स्वागत एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन मीरा-भाईंदर अध्यक्ष एड. एच. आर. शर्मा, उपाध्यक्ष एड एस. पी. श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष एड. धर्मेंद्र पटेल, संयुक्त सचिव प्रोफेसर एड महेश काबरा, सदस्य एड. कनाई विश्वास, एड. अनुपमा बेरा, एड डी के जैन, एड जालान, एड वीरेंद्र चौरसिया, वी डी हटकर, एड अभिमन्यु यादव, एड. रघुनाथ कुशवाहा ने किया।

राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने भेजे गए संदेश द्वारा संगठन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी तथा विश्वास दिलाया कि वे न्याय की लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

बता दें कि 8 मार्च को मीरा भाईंदर में नए न्यायालय का शुभारंभ होने वाला है इस न्यायालय को लेकर स्थानीय वकीलों में काफी उत्सुकता है। इस न्यायालय की शुरुआत के साथ ही वकीलों के आपसी व्यवहार, शिष्टाचार तथा सरकार द्वारा लाए गए तीन काले कानून व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया।
सभा के दौरान बोलते हुए संगठन के अध्यक्ष एच.आर. शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए तीन काले कानून के खिलाफ हम कड़ा विरोध करेंगे, जरूरत पड़ी तो कोर्ट परिसर में इसके लिए धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा सभी वकीलों को चाहिए कि हम लोग एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करें तथा अधिक से अधिक मात्रा में जनता का सहयोग करते हुए उन्हें न्याय दिलाएं। सभा के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि एड रवि जाधव ने एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा की बड़े पैमाने पर वकीलों को एकजुट करके उनका मार्गदर्शन करते हुए अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए एच.आर. शर्मा बधाई के पात्र हैं। साथ ही उन्होंने कहा की इस संगठन को किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ी तो हमारी तरफ से एसोसिएशन का पूरा सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर एडवोकेट आरजे मिश्रा, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, डॉ संजय मिश्रा एडवोकेट नमिता त्रिपाठी, एडवोकेट जीसी तिवारी एडवोकेट बीके सिंह, एडवोकेट अरुण दुबे समेत सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कजरी के गीतों में आती है गांव के मिट्टी की सुगंध : कृपाशंकर सिंह
शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुंबई में रहने वाले जौनपुर लोकसभा के लोगों का आशीर्वाद लेंगे कृपाशंकर सिंह
डॉ मंजू लोढ़ा की नई पुस्तक शब्दानुभूति के कवर पेज का विमोचन
बोर्ड डेकोरेशन में ब्लू हाउस अव्वल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महिला को 2500 देने के नाम पर बीजेपी की नई चाल।
Next Article विद्युत विभाग कर रहा है किसी बड़े हादसे का इंतजार विद्युत विभाग कर रहा है किसी बड़े हादसे का इंतजार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up