जौनपुर। किसानों को आत्मनिर्भर और खुशहाल बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को पारदर्शी तरीके से सब्सिडी दी जा रही है। जिसमें पूर्वांचल एग्रो सेल्स तथा लांसर परिवार के द्वारा आधुनिक कृषि यंत्र किसानों तक पहुंचाने में विशेष योगदान दिया जा रहा है।
उक्त बातें पूर्वांचल एग्रो सेल्स व लांसर के सहयोग से निखिल पैलेस में मंगलवार को आयोजित कृषि गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कृषि उपनिदेशक हिमांशु पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि अब किसी को भी सब्सिडी लेने के लिए विचौलियों की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ रमेश चंद्र यादव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से उनका लाभ उठाने की अपील की। कृषि एग्रो सेल्स के संचालक अरुण यादव ने दोनों अतिथियों का अंग वस्त्र ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिव पूजन पांडेय, प्रेमचंद यादव तथा लांसर कंपनी के मालिक हर्षद पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सैकड़ो किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सभा स्थल पर रखे नए कृषि यंत्रों के बारे में विधिवत जानकारी प्राप्त की।

