By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: केराकत के पूर्व सैनिकों ने कसी कमर, आदेश का इन्तजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > केराकत के पूर्व सैनिकों ने कसी कमर, आदेश का इन्तजार
उत्तर प्रदेशराज्य

केराकत के पूर्व सैनिकों ने कसी कमर, आदेश का इन्तजार

Adminakhandrashtra
Last updated: May 10, 2025 5:56 am
Adminakhandrashtra
9 months ago
Share
SHARE

भारतीय ड्रोन हमले से पाकिस्तान में मची अफरा—तफरीपाकिस्तानी संसद से सड़क तक आपरेशन सिन्दूर का दिखा खौफकेराकत, जौनपुर। कश्मीर का पहलगाम जिसे “मिनी स्विटजरलैंड” कहा जाता है, पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। विगत 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर गोलीबारी की। निश्चित रूप से एक निंदनीय और अमानवीय कृत्य है। धार्मिक आधार पर यह हमला नफरत और कट्टरता का प्रतीक है। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली जिसके बाद देश भर में घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की आवाज देश के कोने—कोने से उठने लगी। हुआ वही जिसका इंतजार देश का हर नागरिक बेसब्री से कर रहा था।बीते मंगलवार की आधी रात जब देश चैन की नींद सो रहा था तो भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी व कैप्टन व्योमिका सिंह ने “मिशन सिंदूर 1.0” के तहत मिसाइल अटैक कर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर लगभग 90 आतंकियों को ढेर कर दिया।अगली सुबह जब नींद खुली तो “आपरेशन सिंदूर” का नाम सुन हर भारत वासियों का सीना गर्व से ऊंचा होने के साथ ही भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करने लगे। जवाब में पाकिस्तान बुधवार की रात में मिसाइल दाग निर्दोष नागरिकों पर कायराना हमला करना शुरू कर दिया। हालांकि जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे हमले को विफल करने में कामयाब रहे जिसके बाद भारतीय सेना ने गुरुवार की सुबह “मिशन सिंदूर 2.0″ की शुरुआत करते हुए लाहौर फिर कराची समेत नौ शहरों में ड्रोन हमला कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के साथ लाहौर में पाक का एयर डिफेंस को तबा कर दिया गया।मिसाइल व ड्रोन हमले से पूरा पाकिस्तान थर्रा उठा। भारतीय सेना के हमले से पाकिस्तान में अफरा तफरी का माहौल रहा। पाकिस्तानी संसद से सड़क तक भारतीय सेना का खौफ देखने को मिला। भारत का एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के 50 ड्रोन को आकाश में मार गिराया।हमले में ढेर हुए आतंकियों के शव पर पाकिस्तानी ध्वज के साथ पाकिस्तानी आलाधिकारी का वीडियो सामने आया तो हर कोई दंग रह गया वीडियो देख हर कोई पाकिस्तान को आतंकिस्तान कहने लगा। मिशन सिंदूर लगातार जारी है पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।सरकार हमें आदेश दे, हम पाक की चूलें हिलाने को हैं तैयार: दिनेश यादवक्षेत्र के पौना गांव निवासी रिटायर्ड फौजी दिनेश यादव ने कहा कि एक सैनिक होने के नाते मैं हमेशा कहता हूँ कि हम जंग नहीं चाहते लेकिन अगर पाकिस्तान ने हरकत की तो हम ईंट से ईंट बजाने को तैयार बैठे हैं।” जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर के दम पर भारतीय सेना ने पाक के आतंकी ठिकानों को उड़ाया, वाकई वह काबिले तारीफ़ है। विशेष हथियारों से किए गए इन हमलों ने आईएसआई के पोषित आतंकी ढांचे को तहस-नहस कर दिया। मैं दावे के साथ कहता हूँ कि यह नया भारत है जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाएंगे। अभी तो भारतीय सैनिकों द्वारा की जा रही ये सब कार्रवाई एक शुरुआत है। पूर्व सैनिक होने के नाते कमर कसकर बैठे हैं कि बस सरकार हमें आदेश दे हम पाक की चूलें हिलाने को तैयार हैं।भारत के आगे पाकिस्तान का अस्तित्व कुछ भी नहीं: हवलदारक्षेत्र के सरेमू गांव निवासी रिटायर्ड फौजी हवलदार यादव ने कहा कि भारत के आगे पाकिस्तान का अस्तित्व कुछ भी नहीं है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण आपरेशन सिंदूर है। पहली बार में ही भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान के लगभग 90 आतंकियों को मिट्टी में मिलाकर पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी सबसे बड़ी बात रही कि भारतीय सेना केवल आतंकी व आतंकियों के ठिकानों को ही निशाना बनाया। हम सभी को भारतीय सेना पर गर्व है। देश के लिए जरूरत पड़ी तो एक बार फिर बॉर्डर पर जाने के लिए तैयार है।भारतीय सैनिक पाकिस्तान को मिट्टी में मिला देंगे: सुभाष यादवक्षेत्र के छितौना गांव निवासी रिटायर्ड फौजी सुभाष यादव ने कहा कि “पाकिस्तान जो चाहता था, उसकी शुरुआत होने के साथ ही पाकिस्तान का सफाया होने का समय आ गया है। भारत और पाकिस्तान की यह अंतिम लड़ाई होगी जिसमें भारत के सैनिक पाकिस्तान को मिट्टी में मिला देंगे जिसका शुरुआत सिंदूर ऑपरेशन से हो चुका है हम सभी भारतीय सेना पर गर्व है। देश के लिए जरूरत पड़ी तो एक बार फिर बॉर्डर पर जाने के लिए तैयार है।भारतीय फौज का सिर्फ ट्रेलर है, अभी तो पूरी फिल्म बाकी है: फरहानडेहरी प्रधानपति फरहान अहमद ने कहा कि जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर के तहत अनेकों पाकिस्तानी मारे गए हैं उसी तरह अब इनका अस्तित्व मिट जाएगा यह भारत के सैनिकों का सिर्फ ट्रेलर था,अभी तो पूरी फिल्म बाकी है. ऑपरेशन सिंदूर में अभी तो लाखों पाकिस्तानी आतंकियों लाशे गिराना बाकी है।हम सभी भारतीय फौज पर गर्व है।आपरेशन सिन्दुर सेना पर गर्व की अनुभूति का दिलाया अहसास: सुधीर सिंहक्षेत्र के भौंरा गांव निवासी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर (BSF) सुधीर सिंह ने कहा कि आपरेशन सिंदूर पहलगाम अटैक के बाद भारतीय सेना द्वारा उठाया एक बेहद सटीक आपरेशन है जिसने पूरे भारत को अपनी सेना पर गर्व की अनुभूति का अहसास दिलाया। यह आपरेशन आतंकवाद के खिलाफ हमारी सरकार के पक्ष को दर्शाता है और उन निर्दोष मारे गए लोगों के प्रति सेना की ओर से एक सच्ची श्रद्धांजलि है। देश के लिए जरूरत पड़ी तो एक बार फिर बॉर्डर पर जाने के लिए तैयार है।भारतीय फौज ने आतंकवादियों को ताबूत में भर दिया: सुभाषटंडवा ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने आपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदलते हुए आतंकवादियों को ताबूत में भर दिया जिससे आतंकवाद पोषित देश पाकिस्तान बिलबिला उठा है। पूरा देश एकजुट है। भारत सरकार व सेना के साथ है।

नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा हुआ भव्य काव्योत्सव
आरएसएस जिला प्रचारक बाबा तिवारी का आकस्मिक निधन
दबाव की राजनीति करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा – एड रवि व्यास
जौनपुर के मानीकलां गांव में लगा है गंदगी का अंबार, संक्रामक रोगों का खतरा बनाजिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
श्रीनारायण तिवारी को डॉ राम मनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सड़क हादसे मे हुई लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next Article क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक राष्ट , एक चुनाव का प्रस्ताव हुआ पास
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up