By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: खुटहन में चोरी की वारदातों का सिलसिला, पुलिस की मुस्तैदी से चोरों पर शिकंजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > खुटहन में चोरी की वारदातों का सिलसिला, पुलिस की मुस्तैदी से चोरों पर शिकंजा
उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवराज्य

खुटहन में चोरी की वारदातों का सिलसिला, पुलिस की मुस्तैदी से चोरों पर शिकंजा

Adminakhandrashtra
Last updated: August 24, 2025 5:53 am
Adminakhandrashtra
6 months ago
Share
SHARE
  • ओमकार त्रिपाठी (अखंड राष्ट्र)

जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं फिर से बढ़ गई हैं। बीते कुछ महीनों में दर्जनों चोरियां हुईं, जिनमें से कई का खुलासा नहीं हुआ। पिछले एक हफ्ते में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी के बाद अब शाहगंज रोड पर गोबरहां बाजार में एक मोबाइल दुकान में बड़ी वारदात सामने आई। 23 अगस्त 2025 की रात अज्ञात चोरों ने एस.एस. कम्युनिकेशन दुकान का ताला तोड़कर 9 लाख रुपये का सामान और 1 लाख 47 हजार रुपये नकद चुरा लिए। दुकानदार शिवम उपाध्याय ने सुबह 6 बजे ताला टूटा और सामान बिखरा देख यूपी 112 को सूचना दी।

इसी बीच, लोनियापट्टी और एक अन्य गांव में बुधवार रात चोरों ने सात घरों को निशाना बनाया, जहां नकदी और जेवरात चुराए गए। सुबह चोरी का पता चलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज की।

थानाध्यक्ष चंदन राय के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चंदन राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी संसाधनों से चोरों तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है। उनके कार्यभार संभालते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की, जिससे इलाके में गश्त बढ़ाई गई और नाकेबंदी की गई। पुलिस की मुस्तैदी से ग्रामीणों में भरोसा जगा है। चंदन राय ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी का माल बरामद कर अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

ऑनलाइन क्लास से की तैयारी, डॉक्टर बनकर समाजसेवा का है सपना
दोस्त के साथ नदी में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत
वेब सीरीज हेलो पूजा ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
खेतासराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर गो-तस्कर असलम की 1.23 लाख की बाइक गैंगस्टर एक्ट में कुर्क
बदमाश के हमले में आरपीएफ जवान व पॉइंट मैन हुए चुटहिल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ़ से फ्री मेडिकल कैम्प 
Next Article घर से लापता युवती का कुएं में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up