By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: खुद के बेटे और बहू ने किया गंभीर रूप से पीटकर कर किया घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > खुद के बेटे और बहू ने किया गंभीर रूप से पीटकर कर किया घायल
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

खुद के बेटे और बहू ने किया गंभीर रूप से पीटकर कर किया घायल

Omkar Tripathi
Last updated: May 25, 2025 6:06 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
SHARE

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते शनिवार की रात एक बेटे और बहू ने मिलकर वृद्ध पिता को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रमाशंकर यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी, पुत्र गौतम यादव, गौतम की वर्तमान पत्नी पार्वती यादव और पहली पत्नी से जन्मा एक सात वर्षीय बेटा शामिल हैं। कुछ समय पूर्व गौतम ने अपने माता-पिता से अलग रहना शुरू कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद वह आए दिन अपने माता-पिता से विवाद करता रहता था।

शनिवार की शाम गौतम और उसकी पत्नी पार्वती ने रमाशंकर की पत्नी को चूल्हा फोड़कर घर से बाहर निकाल दिया और गौतम अपने बेटे को पीटने लगा। जब यह बात रमाशंकर को पता चली, तो वह बाजार से तुरंत घर पहुंचे और बेटे से पूछताछ की। इसी पर नाराज होकर गौतम और पार्वती ने मिलकर डंडे से रमाशंकर की पिटाई शुरू कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना किसी ग्रामीण ने थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव को दी। सूचना मिलते ही एसआई धनुषधारी पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने रमाशंकर की हालत गंभीर बताई है।

पुलिस ने आरोपी बेटे गौतम यादव और बहू पार्वती यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राँची में सम्मानित हुए मुंबई हाईकोर्ट के युवा एडवोकेट विनय कुमार दुबे
सांसद धर्मेन्द्र यादव के आगमन पर जौनपुर में सपाईयों ने भरी हुंकार, बोलू आरक्षण और संविधान बचाने को आगे आए पीडीए समाज
हजारों गरीब कन्याओं का विवाह कराने वाले चंद्रशेखर शुक्ल का निधन
भायंदर में देवी चित्रलेखा की भागवत कथा का भव्य आयोजन
धर्मेंद्र सिंह बने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जिलाधिकारी ने दिया ढैंचा की खेती पर जोर, कहा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए
Next Article नोडल अधिकारी ने किया जल जीवन मिशन परियोजना का औचक निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up