By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: खेत में सिंचाई को गया दलित दंपति रहस्यमय ढंग से लापता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > खेत में सिंचाई को गया दलित दंपति रहस्यमय ढंग से लापता
उत्तर प्रदेशराज्य

खेत में सिंचाई को गया दलित दंपति रहस्यमय ढंग से लापता

Adminakhandrashtra
Last updated: January 7, 2025 3:35 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
खेत में सिंचाई को गया दलित दंपति रहस्यमय ढंग से लापता
SHARE

पुत्री ने बगल के चकदार तीन सगे भाइयों व भतीजे पर लगाया हत्या कर शव गायब करने का आरोप

मंगलेश्वर त्रिपाठी

जौनपुर खुटहन थाना क्षेत्र के विशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में रविवार की भोर खेत की सिंचाई करने गए दलित दंपति खेत से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर शाम तक उनको घर न लौटने पर स्वजन परेशान हो गए। पुलिस ने खेत में फावड़ा, साइकिल और चप्पल बरामद किया है। आस पास तलाश के बाद देर रात दर्जनों ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। दंपति के लापता होने की खबर लगते ही थाने पर सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान व एसपी सिटी अरविंद वर्मा, एसडीएम राजेश चौरसिया मौके पर पहुंच गए। दंपति की पुत्री ने बगल के चकदार तीन सगे भाइयों और भतीजे पर हत्या का अंदेशा जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि इनके द्वारा चकों की मेड़ पर बांस बल्ली के सहारे नंगा तार घेरा गया है। जिसमें विद्युत प्रवाहित किया गया है। जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। बाद में उक्त आरोपितों के द्वारा दोनों का शव गायब कर दिया गया। आरोप के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।पुलिस के द्वारा गांव में दंपति से किसी के साथ पुरानी रंजिश से लेकर विभिन्न दृष्टिकोणों से घटना की छानबीन कर रही है।

Contents
  • पुत्री ने बगल के चकदार तीन सगे भाइयों व भतीजे पर लगाया हत्या कर शव गायब करने का आरोप
  • मंगलेश्वर त्रिपाठी

गांव निवासी 58 वर्षीय राम चरित्तर वर्षों पूर्व से गांव के ही धर्मवीर सिंह का खेत बंटाई पर जोतते बोते रहे हैं।इस वर्ष खेत में गेहूं की फसल बोए है।जिसकी सिंचाई के लिए वह अपनी 56 वर्षीय पत्नी किस्मत्ती के साथ रविवार की सुबह लगभग 6 बजे खेत में गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोग खोजते हुए खेत में गए। वहां उनका कुछ पता न चलने पर अगल बगल के खेतों में भी काफी दूर तक खोजबीन किए। खेत में राम चरित्तर का चप्पल फावड़ा और साइकिल खड़ी मिली। किंतु उन दोनों का कहीं पता नहीं चला। दंपति के अचानक गायब हो जाने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। घटना से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण देर रात लगभग साढ़े दस बजे थाने पर जमा हो गए। एसपी सिटी व क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच टार्च की रोशनी में घटनास्थल का निरीक्षण किए। आश्वासन दिया कि बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

खेत में सिंचाई को गया दलित दंपति रहस्यमय ढंग से लापता

घटना के दूसरे दिन सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण फिर से थाने पर पहुंच गए। गायब दंपति की पुत्री सरिता ने बगल के चकदार व पड़ोसी गांव अकबरपुर के निवासी कमलेश सिंह, यशवन्त सिंह, सुनील सिंह पुत्र गण स्व मनरेज सिंह व भतीजा शुभम सिंह को हत्यारोपित बताते हुए शव गायब कर देने का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि गायब दंपति के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा खुटहन थाने में दर्ज करा दिया गया है। दंपति की पुत्री सरिता का आरोप सही पाया गया तो आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराएं बढ़ा दी जाएगी। बताया कि अभी पुलिस उनकी बरामदगी करने में जुटी हुई है। सुरक्षा हेतु सर्किल के तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ साथ एक प्लाटून पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। हत्या की आशंका को लेकर शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कुआं व नहर में रेस्किव आपरेशन शुरू कर दिया है। आशंका वस गांव में स्थित तीन कुआं में शव फेंके जाने के अंदेशे में घंटो तक एसडीआरएफ की टीम तलाश करती रही। खबर लिखे जाने तक दंपति की बरामदगी नहीं हो सकी है।

बदलापुर विधायक ने लेदुका गांव में पशु अस्पताल निर्माण हेतु किया भूमि पूजन
जौनपुर में सतीश तिवारी की ‘शिक्षा से सशक्तिकरण’ पहल: 5000 बच्चों के लिए एक यादगार उत्सव
सुगम यातायात को देखते हुए, जौनपुर शहर के 10 प्रमुख मार्ग को बनाया गया One Way
जौनपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म व अपहरण के आरोपित महिला समेत दो गिरफ्तार 
एक हफ्ते पहले गाय चराने को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की हुई मौत, कोतवाली के सामने शव रखने पहुंचे परिजन, पुलिस ने रोका
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मीरा रोड में मनाया गया मराठी पत्रकारिता दिवस मीरा रोड में मनाया गया मराठी पत्रकारिता दिवस
Next Article एड. आशीष शेलार ने किया भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी के कैलेंडर का विमोचन एड. आशीष शेलार ने किया भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी के कैलेंडर का विमोचन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up