प्रभाकर त्रिपाठी(अखंड राष्ट्र)
निघासन | जनपद खीरी के वन क्षेत्र निघासन लुधौरी के अंतर्गत सिंगाही रोड पर स्थित पवन ढाबा के पास खेत में एक विशालकाय अजगर देखा गया जिसे देख लोगो मे भगदड़ मच गई। प्रतक्षदर्शियों ने वन विभाग लुधौरी रेंज गजेन्द्र बहादुर सिंह को सूचित किया। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल मे छोडा़ गया वहीं रेंजर गजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि अजगर कि लंबाई लगभग 8 से 10 फीट तक होगी। वन विभाग की टीम द्वारा अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोडऩे के बाद तब लोगों ने चैन की सांस ली

