बरसठी |बधवा-जमालापुर मार्ग पर खोइरी गांव के पाल बस्ती के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया। सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं, जिससे यह अचानक सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरने से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है और करीब आधा किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया। दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ की डालियों को काटकर रास्ता साफ करने की कोशिश करने में लगे है। हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं पहुंची थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि, समय रहते पेड़ों की कटाई और देखभाल की जाती तो ऐसी परेशानी नहीं होती। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ता साफ कराने की मांग की है।

