By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार अनूप गौड़ को मदद की दरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार अनूप गौड़ को मदद की दरकार
उत्तर प्रदेशराज्य

गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार अनूप गौड़ को मदद की दरकार

Adminakhandrashtra
Last updated: December 25, 2024 6:01 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार अनूप गौड़ को मदद की दरकार
SHARE

जौनपुर। प्रतिदिन नेताओं, समाजसेवी संगठनों और न जाने कितने ऐसे लोगों से पत्रकार मिलता है और उनकी फोटो, खबर को समाचार पत्र में प्रकाशित कर उनकी एक पहचान बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही कुछ लोगों की समस्याएं प्रकाशित कर उनकी समस्या का निवारण करने में भी अहम भूमिका निभाता है, लेकिन जब खुद पत्रकार को समाज की जरूरत पड़ती है तो समाज जल्दी आगे नहीं आता और न ही वे लोग दिखाई देते हैं, जिनकी फोटो छाप-छापकर पत्रकार उन्हें हीरो बनाता है। कुछ ऐसा ही हो रहा एक फोटो जर्नलिस्ट के साथ। आज वह गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो कोई उसे पूछ नहीं रहा है। कुछ पत्रकार साथियों ने मदद की, लेकिन एक पत्रकार दूसरे पत्रकार की आर्थिक सहायता उतनी नहीं कर सकता, क्योंकि जिले की पत्रकारिता में केवल सम्मान के अलावा उतना ही मिलता है जितना कि खुद की रोजी रोटी चल जाए, इसीलिए अपने एक साथी की आवाज बनकर नया सबेरा डॉट कॉम एक बार फिर आपके दरवाजे पर झोली फैलाया खड़ा है।
हम बात कर रहे हैं फोटो जर्नलिस्ट अनूप गौड़ की। इन दिनों अनूप गौड़ किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं जिससे उनका परिवार आर्थिक तंगी का शिकार हो गया है। हालत यह है कि घर में जितना रुपया, पैसा था सब खर्च हो चुका है और अब दो जून की रोटी का मोहताज होना पड़ रहा है। दो छोटे-छोटे बच्चें है जिन्हें देखकर बरबस ही आंखें भर आ रही हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तो यह सोच सोचकर पागल हुए जा रही है कि आखिर अब आगे क्या होगा? कौन उसकी सहायता करेगा? कई महीने से पति को लेकर अस्पतालों का चक्कर काटते काटते वह भी हैरान परेशान हो गई है। अब घर पर फूटी कौड़ी नहीं बची है कि आगे का इलाज कराए। फिर भी जैसे-तैसे जीवन की गाड़ी चल रही है। शहरी क्षेत्र के कलेक्ट्री चौराहा जज कॉलोनी के सामने वाली गली में अनूप गौड़ का परिवार रहता है। अनूप गौड़ की एक बेटी है जिसकी उम्र लगभग 4 साल और बेटे की उम्र 5 वर्ष है। पत्नी ने पति की जिंदगी की खातिर जनपदवासियों से मदद की गुहार लगा रही है। इसके साथ ही हम पत्रकार साथी भी जनपदवासियों से गुहार लगा रहे हैं कि अनूप की जान बचाने में परिवार की मदद करें।
बारकोड को स्कैन कर रश्मी रवि राजन श्रीवास्तव के खाते में जो भी आपसे बन पड़ता है सहयोग करें। हम पत्रकार साथी आपसे मदद की गुहार लगा रहे हैं। बचा लीजिए एक परिवार की जिंदगी। फोटो जर्नलिस्ट रवि राजन श्रीवास्तव से मोबाइल क्रमांक 94152 34188 पर संपर्क कर उनकी मदद कर सकते हैं।

10 वीं तथा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
पूर्व विधायक घनश्याम दुबे को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
कस्बे का बढा गृहकर,जलकर टैक्स को लेकर जनता का आक्रोश हुआ तेज
दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही भाजपा सरकार– संजय उपाध्याय
विधानसभा में सुमित ने रखी युवाओं की बात
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नेशनल स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर भारतीय स्नेह मिलन का आयोजन नेशनल स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर भारतीय स्नेह मिलन का आयोजन
Next Article भायंदर में अटल काव्य सप्ताह का भव्य आयोजन भायंदर में अटल काव्य सप्ताह का भव्य आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up