By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गरवारे क्लब की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > गरवारे क्लब की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव
महाराष्ट्र

गरवारे क्लब की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव

Akhand Rashtra
Last updated: September 24, 2023 1:40 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

शरद पवार डेवलपमेंट ग्रुप का पलड़ा भारी

मुंबई। चर्चगेट स्थित देश के अति प्रतिष्ठित गरवारे क्लब की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव 23, 24, 25, 26 सितंबर को हो रहा है। पहले 3 दिन रिमोट ई वोटिंग होने के बाद, 26 सितंबर को गरवारे क्लब मे प्रत्यक्ष मतदान सुबह 9 बजे शुरू हो रहा है। ‘शरद पवार
डेवलपमेंट ग्रुप’, हमेशा की तरह इस बार भी जीत की ओर अग्रसर है। शरद पवार डेवलपमेंट ग्रुप का नेतृत्व वर्तमान उपाध्यक्ष राज के पुरोहित कर रहे हैं। राज पुरोहित गरवारे क्लब से तीस वर्षों से जुड़े हुए हैं। एक लोकप्रिय विधायक, महाराष्ट्र सरकार के सफल मंत्री रहे राज पुरोहित को संस्था चलाने का प्रदीर्घ अनुभव है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के साथ 11 सदस्यों के लिए भी मतदान हो रहा है। 22 सितंबर को शाम 8 बजे गरवारे क्लब के बैंक्वेट हॉल मे विशाल सभा शरद पवार की उपस्थिती मे संपन्न हुई। जिसमें उपाध्यक्ष राज के पुरोहित ने विस्तार से गरवारे क्लब के बारे मे सभी को अवगत कराया। मैनेजिंग कमेटी ने बीते पांच वर्षों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। क्लब का विकास किया है। क्लब ने कोरोना काल में विशाल वैक्सिनेशन सेंटर स्थापित किया था, जिसका लाभ 27 हजार लोगों को मिला। इसकी चहुंओर सराहना की गई। क्लब ने अपने सदस्यों से प्रॉपर्टी टॅक्स हटाने का वादा पूरा किया, जिससे सदस्यों में उत्साह की लहर व्याप्त हो गई। मुख्य रिसेप्शन काउंटर, ॲट्रीयम, कॉफी शॉप, कार्ड रूम, स्विमिंग पूल आदि का नवीनीकरण, पांचवीं मंजिल पर नया पार्टी हॉल, ऐसे कई विकास कार्य मैनेजमेंट कमेटी ने पांच वर्ष में किए। ढेर सारी फिक्स डिपॉजिट बनाई। क्लब की आर्थिक स्थिती सुधारी। आने वाले पांच वर्ष के लिए डेवलपमेंट ग्रुप ने अपना मेनिफेस्टो प्रामाणिकता से प्रस्तुत किया है। जिसका क्लब मेंबर्स पर बहुत अच्छा प्रभाव पडा है। वार्षिक शुल्क मे 50 फीसदी डिस्काउंट, हेल्थ क्लब मे 50 फीसदी डिस्काउंट, मेंबरशिप ट्रांसफर राइट्स, मुंबई और देश के बाहर रहने वाले सदस्यों को 50 फीसदी रियायत, सदस्य के माता-पिता को अवलंबी सदस्यता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विश्राम की व्यवस्था, नियमित रूप से फूड फेस्टिवल, नियमित मेडिकल कैंप, स्विमिंग पूल के वार्षिक शुल्क मे रियायत, गरवारे क्लब मेंबर्स को होम
डिलिवरी खाना, योग क्लासेस, क्लब की स्वच्छता और सुरक्षा मे विशेष ध्यान, मार्गदर्शन द संगोष्ठियां, पिकनिक और मनोरंजन के कार्यक्रम, धार्मिक यात्रा का उल्लेख मेनिफेस्टो में किया गया है। 22 सितंबर को हुई सभा में राज पुरोहित ने कहा कि कुछ विरोधी लोग गलत और नकारात्मक प्रचार करने मे लगे हुए हैं। उनकी तरफ ध्यान न दें। मैनेजिंग कमेटी के जिन लोगों ने पांच वर्ष में कुछ काम नहीं किया, ऐसे कुछ लोग वातावरण को दूषित कर रहे हैं। नकारात्मक रवैया अपना रहे हैं। जिन लोगों ने काम नहीं किया, वही लोग जान-बूझकर अड़चनें पैदा कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की अपील राज पुरोहित ने सभा मे की। अपना मेनिफेस्टो पहली बार ‘नोटरी किए हुए एफफीडेविट’ में प्रस्तुत करके शरद पवार की अगुवाई वाले डेवलपमेंट ग्रुप ने एक अच्छी परंपरा की शुरुआत की है।

अनिल सिंह के जन्मदिन पर समाज की प्रमुख हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
बीजेपी के हर मोर्चे पर डटा रहा उत्तर भारतीय मोर्चा
विधायक प्रकाश सुर्वे ने किया लोकोपयोगी कार्यों का लोकार्पण
स्वानंद बाबा आश्रम में जयकारा के साथ मनाई गई गुरुपूर्णिमा
डोंगरी से कार शेड को शिफ्ट करने के लिए रवि व्यास ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आज का आदमी अपना ही भक्त है यारों – डॉ सुधाकर मिश्र
Next Article जी-दक्षिण विभाग द्वारा गौरी विसर्जन स्थल पर मुफ्त चिकित्सा शिविर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up