शव मिलते ही फैलीं सनसनी
जौनपुर( बक्शा) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़ेरी के गोमती नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना बक्शा प्रशासन को दी थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव लगभग 10 दिन पुराना था शव से दुर्गंध आ रही थी और इस समय बारिश भी हो रही थी लेकिन उसके बाद भी पुलिस स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकला गया इस कार्य में ग्रामीण अजय निषाद, रामचरण निषाद, हरि चरण निषाद,कल्लू आदि का विशेष योगदान रहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में शुरू की गई है इसकी जांच की जा रही है।

