By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गोली मारकर महिला की हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार, मर्डर वेपन हुआ बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > गोली मारकर महिला की हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार, मर्डर वेपन हुआ बरामद
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

गोली मारकर महिला की हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार, मर्डर वेपन हुआ बरामद

Omkar Tripathi
Last updated: May 27, 2025 4:09 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। थाना बदलापुर क्षेत्र के देवापट्टी गांव में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई , हालांकि पति का आरोप है कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है।

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार बजे रामजतन कनौजिया, जो कि देवापट्टी गांव के निवासी हैं, ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह गांव के ही जयभारत मिश्रा के यहां कार्य करते हैं। रामजतन के अनुसार, किसी बात को लेकर जयभारत मिश्रा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उनकी पत्नी फूलपत्ती को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने रामजतन की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी जयभारत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

इस वारदात से गांव और आस-पास के इलाकों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अर्जुन रेड्डी अलुगुवेली ने जीता राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिताब
टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत, परिजन में कोहराम
नौपेड़वा बाजार में गोरियापुर विद्युत उपकेंद्र पर सैकड़ो ग्रामीणों ने खराब विद्युत आपूर्ति के विरोध में एसडीओ व जेई के समक्ष जताया विरोध
भाजपा सरकार में भी घूसखोरी चरम पर, एक और घूसखोर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
अवनीश तीर्थराज सिंह ने किया वर्सोवा में 120 से अधिक गणेश मंडलों की आर्थिक मदद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जेसीआई चेतना संस्था के तत्वावधान में त्रिदिवसीय हैंड क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जेसीआई चेतना संस्था के तत्वावधान में त्रिदिवसीय हैंड क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Next Article रेलवे प्रशासन की खामियों का जिम्मेदार कौन? नही मिल रहा है टिकट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up