ज्योत्सना महिला क्लव मे बनी मधु मिश्रा तीज क्लीन
*ब्यूरो ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला*(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर– जनपद खीरी के अंतर्गत आने वाले गोविंद शुगर मिल ऐरा मे हरियाली तीज का परंपरिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन MS जोवियल सक्सेना के नेतृत्व में ज्योत्सना महिला क्लव द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे महिलाओं व लडकियों ने भाग लेकर अपनी अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे निम्नलिखित प्रतिभागियों को प्रथम स्थान आने पर सम्मानित भी किया गया। जिसमे लडकियों मे
1- रचना पुत्री सुशील कुमार(ट्रेन आपरेटर) प्रथम स्थान
2-मधु यादव पुत्री उमेश यादव(युवा वर्ग)प्रथम स्थान
3- लकी पत्नी रामस्वरूप(महिला वर्ग)प्रथम स्थान
और इसके अतिरिक्त मधु मिश्रा को उनकी सम्पूर्ण प्रस्तुति एवं श्रंगार के लिए तीज क्लीन का विशेष खिताब प्रदान किया गया।और प्रतियोगिता मे आये हुए निर्णायकों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं और बच्चों को उनके प्रोत्साहन हेतु प्रशंसा करते हुए सम्मानित भी किया गया।

