जौनपुर | केराकत विधानसभा क्षेत्र के बबावन निवासी जितेंद्र कुमार सिंह की बाइक चोरी हो गई। जितेंद्र किसी काम से रिंग रोड पर गए थे और चांदमारी रिंग रोड पर राहुल बदल की चाय की दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी करके दुकान पर खड़े थे।
इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति वहां आए और उनकी बाइक चोरी कर ले गए। घटना का पता चलने पर जितेंद्र ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। पुलिस ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
चोरी हुई बाइक का नंबर UP 62 CN 4242 है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और बाइक की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

