By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: चिकित्सा प्रतिपूर्ति में विलम्ब से उपचार प्रभावित होने से पेंशनर्स आक्रोशित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > चिकित्सा प्रतिपूर्ति में विलम्ब से उपचार प्रभावित होने से पेंशनर्स आक्रोशित
उत्तर प्रदेशराज्य

चिकित्सा प्रतिपूर्ति में विलम्ब से उपचार प्रभावित होने से पेंशनर्स आक्रोशित

Adminakhandrashtra
Last updated: February 11, 2025 5:02 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
चिकित्सा प्रतिपूर्ति में विलम्ब से उपचार प्रभावित होने से पेंशनर्स आक्रोशित
SHARE

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने पेंशनर्स हितों के लिए संगठन स्तर से किए जा रहे कार्यों से सदन को अवगत कराते हुए जनपद स्तर पर कुछ कार्यालयाध्यक्ष पेंशनर्स द्वारा प्रस्तुत चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयों का सम्बन्धित चिकित्सालय से सत्यापन एवं चिकित्सा कराने की पुष्टि में नोटरी हलफनामा लेने जैसी कार्रवाही कर भुगतान प्रक्रिया को लम्बे समय तक बाधित कर रहे हैं जिसके कारण चिकित्सीय कार्य धनाभाव से प्रभावित हो रहा है। सदन में इसकी घोर निन्दा करते हुए संगठनात्मक कार्यवाही का निर्णय लिया गया।
बैठक में पेंशन राशिकरण की धनराशि वसूली की अवधी 15 वर्ष के स्थान पर दस वर्ष करने, पेंशनर्स के पेंशन राशि मे क्रमशः 65, 70, 75 बर्ष की उम्र पुरी होने पर पांच, दस एवं पन्द्रह प्रतिशत धनराशि की वृद्धि करने की मांग पर अभी तक सरकार के स्तर पर कार्यवाई नही होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
इसी क्रम में राजस्व लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष मिठाई लाल ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयों के भुगतान में अधिक बिलम्ब के कारण चिकित्सा प्रभावित होने का मामला उठाया गया जिस पर सदन में विचार करके सम्बन्धित अधिकारी से शीघ्र बात कर समाधान कराने का निर्णय लिया गया। अजय सिंह ने चकबन्दी विभाग में भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक लम्बित होने की स्थिति से अवगत कराते हुए संगठनात्मक कार्यवाही की मांग की गई।
बैठक को ओकार नाथ मिश्र, कंचन सिंह, राम अवध लाल, नरेन्द्र त्रिपाठी, नन्द लाल सरोज, श्याम बिहार सिंह, पारसनाथ, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सूबेदार यादव आदि ने सम्बोधित करते हुए पेंशनर्स के लम्बित मांग को शीध्र निस्तारण की मांग सरकार से की गई।
अन्त में दिवंगत पेंशनर्स एस के मिश्र एवं कुम्भ हादसे में दिवंगत लोगों के आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना कर बैठक समाप्त करने की घोषणा की गयी। बैठक का संचालन जिला मन्त्री राजबली यादव ने किया।

लीना जैन ने लॉन्च की परफ्यूम की खुशबू जोड़ी गंगा और जोगी 
आजादी के जश्न के बीच उत्तर भारतीय संघ ने 76 महिलाओं को बांटा सिलाई मशीन
उत्तर भारतीय संघ में फूलों की बौछार के बीच फगुआ गीतों का चढ़ा रंग
धनेसरा दयाशंकर यादव के निधन से शोक की लहर
RSS के खिलाफ विवाद: हेडगेवार पुण्यतिथि पर तनाव
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सरकारी आवासीय परिसर में अराजक तत्व ने जमकर मचाया उत्पातकिसी का दरवाजा पीटा तो किसी की तोड़ी खिड़की सरकारी आवासीय परिसर में अराजक तत्व ने जमकर मचाया उत्पातकिसी का दरवाजा पीटा तो किसी की तोड़ी खिड़की
Next Article डीएम व सीडीओ ने महाकुम्भ यात्रियों को दिया खाद्य सामग्री डीएम व सीडीओ ने महाकुम्भ यात्रियों को दिया खाद्य सामग्री
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up