जौनपुर (बरसठी)। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंदिर में चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल 5 महिला और 1 पुरुष अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19,700 रुपये नकद और एक बोलेरो वाहन (UP 61 AS 0567) बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई 27 मई को बरसठी थाना क्षेत्र के रायपुर दुर्गा देवी मंदिर परिसर से की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं की चेन चोरी किया करते थे। इसी तरह की एक घटना 20 मई को घटित हुई थी, जिसमें दर्शन के दौरान एक महिला की चेन चोरी हो गई थी। पीड़ित राकेश कुमार यादव की तहरीर पर थाना बरसठी में मुकदमा संख्या 81/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने एक संदिग्ध महिला की पहचान की और सादी वर्दी में पुलिस टीम को निगरानी में लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उक्त महिला व उसके गिरोह के सदस्यों को रंगे हाथ पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
तारा पत्नी रामाश्रय, ग्राम बढ़ौना, थाना फूलपुर, वाराणसी
मंगरा पत्नी जुल्मी, ग्राम मकरा, थाना जलालपुर, जौनपुर
गीता पत्नी राजकुमार, ग्राम हिरावनपुर, थाना सिंधौरा, वाराणसी
मीरा पत्नी राकेश हरिजन, ग्राम हिरावनपुर, थाना सिंधौरा, वाराणसी
रीता पत्नी मूसेराम, ग्राम परसई, थाना कोतवाली, गाजीपुर
सन्तोष राम पुत्र कमला राम, ग्राम तुरना, थाना नन्दगंज, गाजीपुर
अपराधिक इतिहास:
अधिकांश अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। विशेष रूप से मीरा पत्नी राकेश हरिजन पर दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एक जौनपुर कोतवाली में धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के तहत है।
बरामदगी:
एक बोलेरो वाहन (UP 61 AS 0567)
कुल नगद ₹19,700
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव
उपनिरीक्षक रामभवन यादव
उपनिरीक्षक हरेन्द्र राम
हेड कांस्टेबल कालिका यादव, हरीश यादव
कांस्टेबल रिजवान अली
महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह, संजना सिंह
बरसठी पुलिस की इस सफलता को क्षेत्र में सराहना मिल रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

