सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)
जौनपुर | मुंगराबादशाहपुर थाना परिसर में चेहल्लुम पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता सीओ प्रतिमा वर्मा ने की। इस बैठक में जन्माष्टमी और चेहल्लुम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन पर चर्चा की गई। दोनों पर्व 16 अगस्त को पढ़ रहे थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुस्लिम समुदाय के लोग चेहल्लुम पर्व को 15 अगस्त को मनाएंगे, जिससे दोनों समुदायों का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।
बैठक में स्थानीय लोगों धार्मिक नेताओं व क्षेत्र संभ्रांत व्यक्तियों ने एकमत होकर त्यौहार को शांतिपूर्ण और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया। लोगों ने त्योहार के दौरान साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। थाना अध्यक्ष के.के. सिंह ने ताजिया जुलूस निकलने वाले जगहों की जानकारी ली। और कहां की चेहल्लुम शांतिपूर्ण मानने को लेकर जुलूस निकालने वाली कमेटी को जानकारी देना अनिवार्य होगा। सीओ प्रतिमा वर्मा ने चेहल्लुम पर्व के दौरान जुलूसों और अन्य धार्मिक गतिविधियों के आयोजन के संबंध में जानकारी ली, और जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। क्षेत्राधिकार प्रतिमा वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें लिखने, आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले को बक्सा नहीं जाएगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी के.के. सिंह, अध्यक्ष कपिल मुनि, आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), अंजुमन रीफाउल मुस्लिमीन के सदर तहसीमुल हक बन्ने, पूर्व सदर हाजी रियाज अहमद, दीपू मोदनवाल, सरवर राईन, बकरीदी, हाजी मेराज, सकलेन, अशफाक छिवलहा, मकसूद छिवलहा, गोरेलाल, मोहम्मद अंसार, गुलाम सरवर, मोहम्मद सलीम आदि लोग मौजूद रहे

