By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: छठ पर्व पर धनबाद जिला प्रशासन की कड़ी तैयारी — प्रमुख घाटों पर रहेंगे गोताखोर, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > छठ पर्व पर धनबाद जिला प्रशासन की कड़ी तैयारी — प्रमुख घाटों पर रहेंगे गोताखोर, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय
राज्य

छठ पर्व पर धनबाद जिला प्रशासन की कड़ी तैयारी — प्रमुख घाटों पर रहेंगे गोताखोर, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

Krishna kumar Noniya
Last updated: October 25, 2025 3:49 pm
Krishna kumar Noniya
3 months ago
Share
SHARE

धनबाद। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार ने जिले के प्रमुख एवं महत्वपूर्ण छठ घाटों पर गोताखोरों की तैनाती के साथ-साथ जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है।

साथ ही, सभी अंचलों एवं प्रखंडों में क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को एक्टिव किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

जिला नियंत्रण कक्ष
छठ पर्व के दौरान 27 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से लेकर 28 अक्टूबर 2025 को पर्व की समाप्ति तक कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा।
कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रवींद्रनाथ ठाकुर एवं श्री लाल बालकिशोर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में यह व्यवस्था संचालित की जाएगी।
कंट्रोल रूम नंबर: 0326-2311217 / 0326-2311807

सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए सख्त निगरानी
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि छठ के दौरान बड़ी संख्या में व्रती तालाबों, डैम और नदियों में स्नान व अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस दौरान भीड़ और फिसलन के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, इसलिए सभी घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

महत्वपूर्ण घाटों पर गोताखोरों की तैनाती
बेकारबांध का राजेंद्र सरोवर, लोको टैंक, खोखन तालाब, मनईटांड छठ तालाब, रानी बांध धैया, झरिया का राजा तालाब, सुगियाडीह तालाब (बिग बाजार के पास), खुदिया नदी, गोगना घाट मैथन, राजा तालाब हरिहरपुर, नील कोठी तालाब पुटकी, लाल बंगला घाट झरिया, मोहलबनी छठ घाट, रानी तालाब पोद्दारडीह, एमएच घाट पंचेत, और अन्य प्रमुख स्थलों पर गोताखोर मुस्तैद रहेंगे।

चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था
सिविल सर्जन को सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
धनबाद, झरिया एवं सिंदरी के अग्निशमन अधिकारियों को अग्निशमन वाहन और यंत्रों को पूर्णतः कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

अनुमंडल पदाधिकारी का संदेश:

“छठ घाटों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए प्रशासन पूर्णतः तैयार है। सभी अधिकारियों और कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना कर सकें।”

धनबाद जिला प्रशासन की अपील:
छठ व्रती और श्रद्धालु सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें, भीड़भाड़ वाले घाटों पर संयम बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

सुरियावा स्टेशन पर फिर रुकेगी कामायनी एक्सप्रेस
टेलर से पिकअप वैन में हुई जबरदस्त टक्कर, ड्राइबर गम्भीर रूप से घायल
कन्याओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति संकल्पित बनें – कृष्णा राहुल तिवारी
जौनपुर, B.Ed प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन: शिवांगी यादव को पूर्व विधायक और सपा नेता ने किया सम्मानित
बुढवा मंगल पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, डीएम ने किया शक्ति पीठ मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चन
Share This Article
Facebook Email Print
ByKrishna kumar Noniya
Follow:
(अखंड राष्ट्र) ब्यौरों चीफ धनबाद/ झारखणड कृष्णा कुमार नोनिया
Previous Article जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त आदित्य रंजन — त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Next Article डालसा ने किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up