By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: छोटे भाई की शादी के एक दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बड़ा भाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > छोटे भाई की शादी के एक दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बड़ा भाई
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

छोटे भाई की शादी के एक दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बड़ा भाई

Omkar Tripathi
Last updated: May 18, 2025 3:39 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
छोटे भाई की शादी के एक दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बड़ा भाई
SHARE

शिवम शुक्ल। अखंड राष्ट्र 

जौनपुर। ख़ेतसराय एक तरफ घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं तो दूसरी ओर आई एक खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढां हाइवे पर बहुचर्चित कॉपर लूटकांड और ट्रक ड्राइवर की हत्या में वांछित बदमाश क्षेत्र के पोरईकलां निवासी सन्तोष उर्फ राजू पुत्र जय प्रकाश की रात उक्त लूट स्थान पर हुई पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

यह बदमाश कोई और नहीं, बल्कि उसी घर का बड़ा बेटा था जहां सोमवार को सरोज की बारात निकलनी थी।

मृतक कुख्यात बदमाश तीन भाई और एक बहन हैं। सरोज की कल बारात निकलनी है जो परिवार का मंझला बेटा है। पिता के साथ खेती-किसान करता है। सबसे बड़ा बेटा, जिसकी मुठभेड़ में मौत हुई, लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।

उसके खिलाफ अलग-अलग प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं सबसे छोटा भाई स्वरूप जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र फुलेश में एक जनरल स्टोर की दुकान चलाता है और पिता जय प्रकाश खेती-किसानी से जुड़े हुये हैं।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान अजमेर के जगपुरा गांव का रहने वाला 40 वर्षीय साबरमल मीणा अपने ट्रेलर में गुजरात से कापर वायर लोड कर प्रयागराज के सूबेदारगंज के लिए निकला था जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ थी। शुक्रवार को कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा हाईवे पर कुख्यात बदमाश सन्तोष उर्फ राजू ने अपने गैंग के दो सदस्यों के साथ अर्टिगा कार से ओवरटेक कर ट्रेलर रोक लिया और ड्राइवर साबरमल मीणा को गन पॉइंट पर पहले धमकाया।

फिर उसे यह लालच दिया कि कापर वायर किसी और को बेंच देते हैं जिसके बदले उसे भी हिस्सा देंगे। जब ड्राइवर साबरमल मीणा ने बदमाशों से कहा कि यह ट्रेलर उसका खुद का है और यह कापर वायर रेलवे का है। वह ऐसा गलत काम नहीं करेगा।

इतने में बदमाश संतोष उर्फ राजू ने ड्राइवर साबरमल मीणा को पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी और अपने दो साथियों की मदद से उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। बदमाश कापर वायर लदा ट्रेलर ले जाकर प्रतापगढ़ की सीमा में खड़ा कर दिया।शनिवार की रात बदमाश संतोष उर्फ राजू 4 लोगों के साथ दो करोड़ में कापर वायर का सौदा कर रहा था तभी कोखराज पुलिस ने बदमाश संतोष उर्फ राजू सहित 4 अन्य खरीददार को धर दबोचा।

पुलिस की पूछताछ में बदमाश संतोष ने अपना जुर्म कबूल किया जिसके बाद पुलिस घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने के लिए उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची तभी झाड़ियों में छिपाकर रखे लोडेड पिस्टल से बदमाश संतोष ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी।

इस संबंध में कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि एसएचओ कोखराज चंद्रभूषण मौर्य और एक दरोगा के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। आत्मरक्षात जवाबी कार्रवाई में बदमाश संतोष के सीने में 6 गोली लगी है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज होनी थी, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। परिजन के अनुसार उन्होंने कई बार बड़े बेटे को समझाने की कोशिश की थी लेकिन वह अपराध की दुनिया से बाहर नहीं निकल पा रहा था।

बहुप्रतीक्षित केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहा जौनपुर में, इस साल से शुरू होंगी कक्षाएं
हौसला बुलंद चोरों ने बाइक पर किया हाथ साफ
फर्जी सीबीआई अफसर बनकर महिला से 47 लाख की ठगी, सुल्तानपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार
अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
पुलिस स्टेशन एवं ट्राफिक हवलदारों को रेनकोट वितरित 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विश्वनाथ इण्टर कालेज में नीट व आईआईटी की निःशुल्क तैयारी।
Next Article जौनपुर में गोतस्करों ने हवलदार पर चढ़ाई पिकअप, जवाबी कार्रवाई में मारा गया सलमान जौनपुर में गोतस्करों ने हवलदार पर चढ़ाई पिकअप, जवाबी कार्रवाई में मारा गया सलमान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up