By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों का रेल मंत्रालय के सदस्य ने जाना हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों का रेल मंत्रालय के सदस्य ने जाना हाल
ताज़ा ख़बरें

जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों का रेल मंत्रालय के सदस्य ने जाना हाल

Akhand Rashtra
Last updated: August 12, 2023 8:19 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

जौनपुर। रेल मंत्रालय के सलाहकार सदस्य शिशिर सिंह ने आज जौनपुर जंक्शन समेत जनपद के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया । अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित होने वाले जौनपुर जंक्शन पर उन्होने केंद्र सरकार द्वारा तय किये गए मानक और मौके पर उपलब्ध जन सुविधाओं का निरीक्षण किया, यात्रियों से बात करने के दौरान पता चला की शौचालय में पानी और ड्रेनेज की उचित व्यवस्था नहीं है जिसपर उन्होंने  तत्काल दुरुस्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया , सफाई एवं रखरखाव की विशेष ध्यान रखने के लिए कहा, बिल बुक ना उपलब्ध कराने के बाबत कैंटीन संचालक को फटकार भी लगाई।

निरीक्षण के दौरान पत्रकार बंधुओं से उन्होने कहा की भारत का रेल नेटवर्क विश्व के सबसे बड़े और व्यस्ततम रेलवे नेटवर्क्स में से एक है. ये देश के हजारों शहरों और नगरों को परस्पर जोड़ते हुए लाखों लोगों को यातायात का एक महत्वपूर्ण साधन उपलब्ध कराता है. पिछले नौ वर्षों से भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया चल रही है. इसके अंतर्गत आधारभूत ढांचे, तकनीक और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बीते 06 अगस्त को राष्ट्र को समर्पित की गई  “ अमृत भारत स्टेशन योजना ” के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों की पुनर्सज्जा, नई रेलवे लाइनें बिछाने, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण और यात्रियों एवं परिसंपत्तियों की संरक्षा को बढ़ाने जैसी व्यापक गतिविधियां शामिल हैं. साथ ही इस योजना के मुख्य उद्देश्य होंगे, स्टेशनों का सिटी सेंटरों के रूप में विकसित करना, शहर के दोनों छोरों का एकीकरण करना, स्टेशन भवनों का सुधार व पुनर्विकास, आधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रावधान, बेहतर यातायात व्यवस्था और इंटरमोडल इंटीग्रेशन, मार्गदर्शन के लिए एक-समान और सहायक सूचक चिन्ह, मास्टर प्लान में उचित संपत्ति विकास का प्रावधान, लैंडस्केपिंग, स्थानीय कला और संस्कृति को उजागर करना । इस योजना के अंतर्गत जौनपुर जनपद के अन्य स्टेशन जैसे की जंघई , शाहगंज एवं जफराबाद जंक्शन भी विकसित किये जाएँगे । निरीक्षण उपरांत वे रेल अधिकारियों से सीमित संसाधनों के बावजूद जन सुविधाओं के रखरखाव हेतु किये जा रहे प्रयासों से संतुष्ट दिखे ।  

जौनपुर जंक्शन के निरीक्षण उपरांत शिशिर सिंह ने जौनपुर सिटी एवं जफराबाद का भी निरीक्षण किया एवं वहाँ उपलब्ध जन सुविधाएँ जाँची और आम जनता से संवाद कर उनकी समस्यों को जाना । 

 निरीक्षण के दौरान उनके साथ डॉ० आर के सिंह , प्रभाकर त्रिपाठी , जौनपुर स्टेशन के अधीक्षक उदय सिंह कमर्शियल इंस्पेक्टर सुबोध विश्वकर्मा, इंस्पेक्टर आर पी एफ अमित सागर, इंस्पेक्टर जी आर पी वीरेंद्र सोनकर एवं अन्य रहे विभागीय अधिकारी रहे।

बदलापुर के सभी प्राथमिक विद्यालयों में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जौनपुर में हथियार बंद बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को मारी गोली
पूर्व वायु सैनिकों ने मनाया स्थापना दिवस
आधा दर्जन पुरूषों ने करायी नसबन्दी | akhandrashtra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कृपाशंकर सिंह ने की मुलाकात
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अधिवक्ताओं के समर्थन में आये विधायक, सीएम को लिखा पत्र
Next Article सन्त निरन्कारी मिशन का मेगा पौधरोपण अभियान 13 को
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up