By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जनपद के होनहारों को शासन—प्रशासन ने किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जनपद के होनहारों को शासन—प्रशासन ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेशराज्य

जनपद के होनहारों को शासन—प्रशासन ने किया सम्मानित

Omkar Tripathi
Last updated: June 12, 2025 4:14 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
जनपद के होनहारों को शासन—प्रशासन ने किया सम्मानित
SHARE

जौनपुर। जनपद के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य की उपस्थिति में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद स्तर पर प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल रु0 21,000 का सांकेतिक चेक एवं टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।

मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए राज्यमंत्री तथा विधायक बदलापुर ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे न केवल हम समाज में परिवर्तन ला सकते हैं, अपितु अपने सपनों को साकार कर सकते हैं तथा देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि शिक्षा के बल पर हम किसी भी परिस्थिति में आगे बढ़ सकते हैं।

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ने मेहनत और लगन से जो सफलता हासिल किये है, वह पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। आने वाले समय में आप और भी ऊँचाइयाँ छुएँ, यही हमारी शुभकामनाएँ हैं। समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला समन्वयक माध्यमिक डॉ. राजन सिंह, प्रधानाध्यापक राजेश विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, प्रेमचंद यादव, प्रभाकर सिंह, ब्रह्मजीत यादव, सहायक अध्यापक आदर्श वर्मा, नीतिश सिंह सहित सभी सम्मानित अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छात्रों को सम्मानित करना था, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करना था कि वे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन करें। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने मंत्री, विधायक एवं सभी सम्मानित विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे ने लिया कुणाल महाराज का आशीर्वाद
प्रबुद्ध जनता की मांग, दक्षिण मुंबई के किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़ें गणपत कोठारी
पुरस्कृत करके बढ़ाया गया बच्चों का मनोबल
प्लेग से निजात की याद में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, निकाला गया ऐतिहासिक अलम नौचंदी और जुलूस-ए-अमारी
मीडिया आत्मनिर्भर , सशक्त,और संरक्षित हो,तभी पत्रकार संगठन की सार्थकता
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article तेज चलती कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Next Article चेकिंग के दौरान चोरी की ट्रक हुआ बरबाद,3 हुए मौके से फरार, एक अभियुक्त गिरफ्तार चेकिंग के दौरान चोरी की ट्रक हुआ बरबाद,3 हुए मौके से फरार, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up