By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जमीन विवाद में विपक्षी को धमकाने के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जमीन विवाद में विपक्षी को धमकाने के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तर प्रदेशराज्य

जमीन विवाद में विपक्षी को धमकाने के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा

Omkar Tripathi
Last updated: June 6, 2025 5:41 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
SHARE

जफराबाद (जौनपुर)।उत्तर प्रदेश सरकार की सुशासन नीति की हकीकत एक बार फिर उजागर हुई है, जब एक तैनात पुलिसकर्मी ने अपने पद का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को धमकाया। मामला जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव का है, जहां चंदौली जनपद में तैनात आरक्षी संजय मौर्य पर जमीनी विवाद को लेकर अपने पड़ोसी को धमकाने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगा है।

किरतापुर निवासी सुभाष मौर्य ने 2 जून को जफराबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी संजय मौर्य, जो कि पुलिस विभाग में आरक्षी हैं, अपने भाई श्यामजी मौर्य के साथ मिलकर पुराने जमीनी विवाद को लेकर उसे गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सुभाष का कहना है कि दोनों भाइयों ने उसे दौड़ा लिया और वह किसी तरह घर में छिपकर अपनी जान बचा पाया।

सुभाष मौर्य ने बताया कि जाते समय आरक्षी संजय ने यह भी कहा कि “जमीनी विवाद से पीछे नहीं हटे तो जान से मार देंगे।” इससे भयभीत होकर सुभाष ने थाने में नामजद तहरीर दी।

पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद 5 जून को आरक्षी संजय मौर्य और उसके भाई श्यामजी मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस संबंध में सीओ सिटी देवेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच की गई और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक उमेश चंद्र पांडेय द्वारा की जा रही है।

पुलिस विभाग में तैनात किसी आरक्षी पर इस तरह का आरोप और मुकदमा निश्चित ही विभाग की छवि पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या निष्कर्ष सामने आता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करते हुए चकबंदी प्रकिया पूर्ण कराए : D.Mडीएम की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की हुई समीक्षा बैठक
कृपाशंकर सिंह ने किया सोमा घोष के भक्ति गीत के पोस्टर का विमोचन
बीजेपी नेता अमरजीत मिश्र ने आदिवासी बच्चों के संग मनाई दिवाली
मुंबई में सर्वाधिक मतों से विजई हुए संजय उपाध्याय
सीडीओ ने दिया आदेश दिव्यांगजनों का चिन्हांकन 31 अगस्त तक किया जाय सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शारीरिक एवं मानसिक के साथ आत्मबल बढ़ाने के लिये प्रशिक्षण आवश्यक: अजय पाण्डेय शारीरिक एवं मानसिक के साथ आत्मबल बढ़ाने के लिये प्रशिक्षण आवश्यक: अजय पाण्डेय
Next Article भाजपा कार्यालय पर 'संकल्प से सिद्धि' अभियान को लेकर कार्यशाला, 9 से 21 जून तक चलेगा आयोजन भाजपा कार्यालय पर ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान को लेकर कार्यशाला, 9 से 21 जून तक चलेगा आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up