जौनपुर, 19 अगस्त 2025: विकास खण्ड सुईथाकला के श्री सूर्यपाल गंगा प्रसाद सिंह न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल, गंगा आश्रम, ईशापुर में जय गुरुदेव महाराज के उत्तराधिकारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय पंकज जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे उनके आगमन पर हजारों भक्तों ने कलश यात्रा, रंगोली, पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने भी गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक देवेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से पंकज जी महाराज भक्तों को अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे। उन्होंने कहा कि संत महात्मा किसी धर्म, जाति या सम्प्रदाय से बंधे नहीं होते, बल्कि सभी जीवों के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। गुरु जी का संदेश शाकाहार, नशामुक्ति, सदाचार, चरित्र निर्माण, मानव प्रेम और साम्प्रदायिक सौहार्द पर केंद्रित है, जो देशभर में कथाओं के माध्यम से प्रसारित हो रहा है।
प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष ऋषिदेव श्रीवास्तव और ब्लॉक अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने क्षेत्रवासियों से 20 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में आयोजित कथा श्रवण के लिए उपस्थित होने की अपील की। कार्यक्रम में भक्तों ने गुरु जी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य माना। सभी से अनुरोध है कि इस पावन अवसर पर कथा का रसपान कर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

