- जुलूस में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही भारी फोर्स
विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के कर्तिहा गांव से अंजुमन सिद्धिकिया के नेतृत्व में रविवार की शाम करीब आधा दर्जन अंजुमनों ने ऊट एवं घोड़ो के साथ पूरी अकीदत से मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया। जलसा जुलूस कर्तिहा गांव से आयोजक सदर ग्राम प्रधान कासिद अली के नेतृत्व में सदरुद्दीनपुर, मोहम्मदपुर होते हुए अखाड़ों द्वारा करतब दिखाते हुए नौपेड़वा बाजार गोरी शहीद पहुँचा। देर शाम राष्ट्रीय राज्य मार्ग से होते हुए जुलूस की शक्ल में रन्नो शाही ईदगाह पहुँचा। पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर हर वर्ष की तरह निकला जुलूस जलसा जुलूस में घोड़े एवं ऊँटो के साथ साथ चल रही अंजुमने अपना-अपना करतब दिखला रहे थे। भकड़ी नूरी मस्जिद से अखाड़ा फैजाने रजा के नेतृत्व में कौमी एकता के युवकों ने जलसा दिखाए।

शुरुआत तिलावते कुरान पाक से मौलाना मोहम्मद रिजवान अंसारी द्वारा किया गया। तकबीर के दौरान मोहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चलने का सन्देश दिया गया। अखाड़ा जुलूस में फैजाने रजा के बच्चों ने कलाबाजी आदि का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जुलूस नौपेड़वा होते हुए रन्नो शाही ईदगाह पहुँचा। जुलूस में कर्तिहा, भकड़ी, अंजुमन शहजादे उस्ताद कलीचाबाद, अखाड़ा रज्जब उस्ताद जौनपुर, अखाड़ा शाही ईदगाह जौनपुर, अखाड़ा शाही अटाला, अंजुमन फारुकिया मई बरपुर सहित करीब आधा से दर्जन अधिक अंजुमने मौजूद रही। जुलूस में शामिल लोगो के प्रति आभार आयोजक प्रधान कासिद ने जताया। संचालन निसार अहमद ने किया। इस दौरान आशिक अली, नासिर अली, शारुख इल्ला, शाहबाज, असलम, मोहम्मद साजिद, बीडीसी विकास यादव, श्रीधर दूबे, अरबाज सिद्दीकी, सोनू अली, इंतजार, दीपप्रकाश चौबे, अमानुल्लाह, परवेज आलम, अल्ताफ सिद्दीकी, मोहम्मद आसिफ, नौशाद, प्रधान गण सुभाषचन्द, राजेश गौतम, बल्ला यादव, प्रमोद गौतम सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा ब्यवस्था हेतु भारी पुलिस तैनात रही। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह हमराहियों के साथ चक्रमण करतें रहें।

