By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में राजस्व वादों के निस्तारण व लंबित वादों के सम्बन्ध में प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > *जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में राजस्व वादों के निस्तारण व लंबित वादों के सम्बन्ध में प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*
उत्तर प्रदेशराज्य

*जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में राजस्व वादों के निस्तारण व लंबित वादों के सम्बन्ध में प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित।*

Omkar Tripathi
Last updated: June 23, 2025 4:18 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

      सुलतानपुर 23 जून/जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। उक्त समीक्षा के दौरान धारा-24, धारा-34, धारा-67, धारा-116, निर्विवाद उत्तराधिकार, खतौनी अंश निर्धारण, स्वामित्व योजना स्थिति आदि के अन्तर्गत वादों के निस्तारण की स्थिति/लंबित प्रकरणों तथा आय जाति निवास प्रमाण पत्रों के निर्गमन की स्थित, मत्स्य पालन आवंटन प्रगति, कुम्हारी कला आवंटन प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में समस्त एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

1. जिलाधिकारी महोदय द्वारा धारा-24 के अन्तर्गत वादों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा के दौरान सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि गतमाह के लंबित प्रकरणों की संख्या की अपेक्षा वर्तमान माह में लंबित प्रकरणों की संख्या अनिवार्य रूप से कम होनी चाहिये। सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने न्यायालय में मानक लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। दिनांक 01.06.2025 से 22.06.2025 तक 456 के सापेक्ष 269 वादों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर लंबित वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

2. जिलाधिकारी महोदय द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत वादों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा के दौरान समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लंबित वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सभी तहसीलों में दिनांक 01.06.2025 तक लंबित वादों की संख्या-7693 है। माह जून, 2025 में निस्तारण हेतु लक्ष्य-4000 है। दिनांक 01.06.2025 से 22.06.2025 तक निस्तारित वादों की संख्या-1141 है। सभी के द्वारा आश्वस्त किया गया कि महीने के अन्त तक हम लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण अवश्य कर लेंगे। 

3. जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के दौरान मत्स्य पालन हेतु पट्टा आवंटन के सम्बन्ध में तहसीलवार समीक्षा करते हुए सभी को निर्देशित किया गया कि माह के अन्त तक सभी अपने लक्ष्य के अनुरूप पट्टा आंवटन की कार्यवाही सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा एसडीएम जयसिंहपुर, बल्दीराय को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। कुम्हारी कला आवंटन के अन्तर्गत कुल लक्ष्य 10 के सापेक्ष 05 पट्टे आवंटित किये गये हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि माह के अन्त तक पूर्ण कर लिया जाय।     

4. जिलाधिकारी महोदय द्वारा धारा-67 के अन्तर्गत वादों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा के दौरान समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया कि कुल निर्धारित लक्ष्य-500 के सापेक्ष दिनांक 01.06.2025 से 22.06.2025 तक सिर्फ 20 वादों का निस्तारण हुआ है, जो संतोषजनक नहीं है। उन्होंने सभी को लक्ष्य के अनुरूप वादों के निस्तारण के सख्त निर्देश दिये। 

5. इसी प्रकार धारा-116, निर्विवाद उत्तराधिकार, खतौनी अंश निर्धारण, स्वामित्व योजना, दैवीय आपदा से सम्बन्धित, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना आदि से सम्बन्धित वादों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी को सख्त निर्देश दिया कि अगली बैठक से पहले सभी मानक लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण कर ही बैठक में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सभी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उक्त सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जाय, जिससे जनपद की रैंक और बेहतर हो सके।

गर्मी से जीव जंतुओं का हुआ बुरा हाल
मोहन भागवत की रैली को कोलकाता हाईकोर्ट ने दी इजाजत
आवास निर्माण के लिये मिले धन से वसूली करने का लगाया गया आरोप
बदलापुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाइसेंसी रायफल व कारतूस बरामद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को सिखाया ब्रह्मोस की भाषा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article *सपा ने 3 विधायकों को पार्टी से निकाला, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय पर एक्शन*
Next Article अधिकारी पर महिला सिपाही के पति ने लगाए गंभीर आरोप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up