By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर। मुठभेड़ में छह आरोपी गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल।
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर। मुठभेड़ में छह आरोपी गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल।
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर। मुठभेड़ में छह आरोपी गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल।

Adminakhandrashtra
Last updated: June 16, 2025 10:06 am
Adminakhandrashtra
9 months ago
Share
जौनपुर। मुठभेड़ में छह आरोपी गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल।
SHARE

शाहगंज में लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में हाल ही में हुए ग्राहक सेवा केंद्र पर लूटकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सोमवार को शाहगंज व खुटहन थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान लूट में शामिल सभी छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो बदमाशों को गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का विवरण
घटना 6 जून 2025 की है जब शाहगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर में स्थित अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स/ग्राहक सेवा केंद्र पर लुटेरों ने संचालक मोहम्मद सऊद पुत्र मोहम्मद तौफीक को गोली मारकर लैपटॉप लूट लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में शाहगंज थाने में एफआईआर संख्या 193/2025 धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

जौनपुर। मुठभेड़ में छह आरोपी गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने इस गंभीर अपराध को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की थीं।

मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सोमवार को नायरा पेट्रोल पंप के आगे खुटहन रोड पर इन आरोपियों को घेर लिया गया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल दो आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य चार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

रोबिन कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी मिलौली, तहबरपुर, आजमगढ़ (घायल)
राजमन उर्फ राज पुत्र सतिराम, निवासी मीरपुर, निजामाबाद, आजमगढ़ (घायल)
शिवांग सिंह पुत्र धर्मराज, निवासी दडवां, निजामाबाद, आजमगढ़
शिवम सिंह पुत्र अंबेश कुमार सिंह, निवासी जानकीपुरम, लखनऊ
राजन कुमार उर्फ राज पुत्र बृजेश गौतम, निवासी हरईया, कप्तानगंज, आजमगढ़
रिंकू कुमार उर्फ प्रिंस पुत्र स्व. लल्लन राम, निवासी हरईया, कप्तानगंज, आजमगढ़
अपराधिक इतिहास
इन आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं:

मु.अ.सं. 193/2025 – धारा 310(2), 317(3) भा.नि.सं. 2023
मु.अ.सं. 208/2025 – धारा 109(1) भा.नि.सं. 2023 व आर्म्स एक्ट की धाराएं
बरामदगी
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व लूट का माल बरामद किया:

चार तमंचा (.315 बोर), छह खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस
एक लूटा गया लैपटॉप
एक चार पहिया वाहन (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह थाना शाहगंज व उनकी टीम
प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम धुसिया थाना खुटहन
उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, तरुण श्रीवास्तव समेत कई पुलिसकर्मी
पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है कि सभी अभियुक्त शातिर अपराधी हैं और लूट की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। शेष कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।

राहुल एजुकेशन के चैयरमैन लल्लन तिवारी ने किया अत्याधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन
फर्जी दस्तावेजों पर मुख्यमंत्री सहायता निधि से प्राप्त की वित्तीय सहायता
छठ महापर्व पर भगवान भास्कर को दिया गया अर्घ्य
फार्माविज़न-2025 का सफल आयोजन ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज, इंदौर में सम्पन्न
बीमार पशु पक्षियों के लिए धड़का रवि व्यास का दिल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शैक्षणिक सामग्री पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे शैक्षणिक सामग्री पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे
Next Article जौनपुर के डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों के रोकें वेतन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up