जौनपुर | सामाजिक संस्था आईएमएफ फाउंडेशन ने ग्रामीण स्तर पर गरीब बच्चों को मुफ्त कोचिंग क्लासेस की शुरुआत की है। संस्थान के ओपनिंग समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर एमआईएम के जिला अध्यक्ष इमरान बंटी ने आईएमएफ फाउंडेशन के फाउंडर संचालक अब्दुल कादिर को इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अब्दुल कादिर ने कहां की युवा समाज को अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित करते रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स ,सीबीएसई बोर्ड ,यूपी बोर्ड की कोचिंग की व्यवस्था, महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई कोर्स करा रहे हैं। ताकि महिलाएं अपना स्वरोजगार कर सकें आत्मनिर्भर बन सके और किसी भी अवस्था में अपना जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर के लोग जब विदेश या किसी बड़े शहर में काम के सिलसिले में जाते हैं। तो अंग्रेजी भाषा उनके काम में बाधा बन जाती है। और उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है इसलिए उन्होंने इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू किया है जिसमें अब तक 50-60 बच्चे रेगुलर स्पीकिंग कोर्स कर रहे हैं। उनकी संस्था शिक्षा के अलावा अन्य सामाजिक कार्य करती है जैसे गरीब लड़कियों की शादी करना, गरीब बच्चों में कपड़े बांटना, पेड़ लगाना जैसे अनेकों कार्य अब तक किए हैं। इस मौके पर आरिफ उर्फ (चुन्ने), अमलेश देवी ,मोअज्जम, फाउंडेशन के अध्यक्ष सलाहुद्दीन हाशमी,उपाध्यक्ष मोहम्मद अफान यूसुफ ,सोशल मीडिया प्रभारी एमडी सैफ,सदस्य सैय्यद फरहान जिलानी, जिला अध्यक्ष
इस्राइल फैज़ान ,अबू बकर नाजिम
अबूज़र, मोहम्मद रशीद उनकी पूरी टीम फाउंडेशन के तमाम मेंबर और पदाधिकारी छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे।

