चंदवक : क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती पिछले तीन सप्ताह से घर से लापता है। आरोप है कि वह घर के गहने भी साथ ले गई है। रविवार शाम पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार तीन जून को उनकी लड़की अचानक घर से लापता हो गई। आरोप लगाया कि किशन कुमार उनकी पुत्री को बहलाकर भगा ले गया है। शशि कुमार, सतीश कुमार एवं ज्ञानी कुमार ने उसकी लड़की को भगाने में सहयोग किया है।पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

