जौनपुर | अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आतिश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर, प्रतिमा वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में उ0नि0 मुन्नीलाल कन्नौजिया के द्वारा जनपद जौनपुर के एस0ओ0जी0 गामा टीम के सहयोग से पुलिस अधीक्षक जौनपुर के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के अनुपालन के क्रम में आज दिनांक-12.08.2025 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी 1.हिमांशु उर्फ गोलु सरोज पुत्र राजेश उर्फ सिकन्दर सरोज निवासी ग्राम करियाँव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर 2.आशीष सरोज पुत्र ओमप्रकाश उर्फ पन्ना निवासी कारो बनकट थाना बरसठी जनपद जौनपुर को चोरी के दो मोटरसाईकल के साथ भटहर नहर पूलिया के पास रात्रि मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय मा0 उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/नर्देशों का पालन किया गया। तथा गिरफ्तारशुदा आरोपियों के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/2025अन्तर्गत धारा 317(2),319(2),318(4) B.N.S में पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों को न्यायालय भेजा गया जहां से कारागार रवाना कर दिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त
1.हिमांशु उर्फ गोलु सरोज पुत्र राजेश उर्फ सिकन्दर सरोज निवासी ग्राम करियाँव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर। 2.आशीष सरोज पुत्र ओमप्रकाश उर्फ पन्ना निवासी कारो बनकट थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 106/2025अन्तर्गत धारा 317(2),319(2),318(4) B.N.S थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर।
*बरामदगी-*
1.हिमांशु उर्फ गोलु सरोज के कब्जे से एक चोरी का मोटरसाईकल हीरो स्पलेण्डर प्लस बरामद
2.अभियुक्त आशीष सरोज के कब्जे से एक चोरी का मोटरसाईकलहीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस बरामद

