मुंगराबादशाहपुर: चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की टोली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उत्तराखंड के यमुनोत्तरी मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुए भयंकर भूस्खलन में मुंगराबादशाहपुर के 40 वर्षीय हरिशंकर गुप्ता और उनकी 7 वर्षीय पुत्री ख्याति उर्फ बिट्टू की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, 20 जून को मुंगराबादशाहपुर से 15 लोगों का एक दल चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ था। यह यात्रा आध्यात्मिक आनंद की तलाश में थी, मगर अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने यात्रा को मातम में बदल दिया।
घटना उस समय हुई जब सभी यात्री कैंची धाम के दर्शन के लिए यमुनोत्तरी की ओर बढ़ रहे थे। रास्ते में अचानक पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा, जिसमें हरिशंकर और उनकी मासूम बेटी दब गए। मौके पर राहत कार्य चलाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।उनके गांव और परिवार में कोहराम मचा है। हरिशंकर गुप्ता व्यापारी के रूप में क्षेत्र में जाने जाते थे। बेटी ख्याति अभी पहली कक्षा में पढ़ रही थी।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को क्यों नहीं लिया गया गंभीरता से।

