शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला जौनपुर से सामने आया है। जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में एक इंटर कालेज ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में छात्रों से टीसी के लिए 250 रुपए की अवैध वसूली की छात्रों से टीसी से मार्कशीट के लिए 952 रुपया मांगा जा रहा है,जबकि रसीद 702 की दी गए हैं।
इस प्रकरण ने अभिभावकों में भी आक्रोश पैदा कर दिया है। कई स्थानीय अभिभावकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह इंटर कालेज लंबे समय से छात्रों और अभिभावकों से विभिन्न मदों में अवैध वसूली कर रहा है। आरोपों के अनुसार,इस इंटर कालेज द्वारा खेलकूद शुल्क, मार्कशीट शुल्क, लेट फीस जुर्माना और परीक्षा शुल्क।
अभिभावकों ने बताया कि यदि कोई छात्र दो-तीन दिन स्कूल नहीं आता, तो उस पर भी जुर्माना लगाया जाता है। यहां तक कि कभी-कभी बच्चों को समय पर फीस न देने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता है और लेट पेमेंट शुल्क जमा कराया जाता है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शिक्षा विभाग को इस प्रकार की वसूली की जानकारी नहीं थी? यदि थी तो अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोईपहली बार नहीं है जब कि इस कालेज के प्रबंधक कमेटी पर अवैध वसूली के आरोप कई बार लगे हों, लेकिन हर बार मामला दबा दिया जाता है।

