By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर के युवक की आजमगढ़ में प्रेम प्रसंग के शक में पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में कोहराम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर के युवक की आजमगढ़ में प्रेम प्रसंग के शक में पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में कोहराम
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर के युवक की आजमगढ़ में प्रेम प्रसंग के शक में पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में कोहराम

Omkar Tripathi
Last updated: November 13, 2025 8:49 pm
Omkar Tripathi
4 months ago
Share
जौनपुर के युवक की आजमगढ़ में प्रेम प्रसंग के शक में पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में कोहराम
SHARE

शाहगंज : जौनपुर जिले के सरपतहाँ थाना क्षेत्र के सुइथाकला गम्हा विन्द बस्ती निवासी 21 वर्षीय नरेंद्र विन्द उर्फ राका की आजमगढ़ जिले में बुधवार देर रात निर्मम पिटाई से मौत हो गई। पुलिस और परिजनों के अनुसार हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

मृतक नरेंद्र कोयंबटूर (तमिलनाडु) में नौकरी करता था और करीब 10-12 दिन पहले गांव छुट्टी पर आया था। परिजनों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने मामा के लड़के रामअवतार के साथ आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर बनपुरा जाने के लिए घर से निकला था।

रास्ते में नहर के पास रामअवतार को रुकने को कहा गया और नरेंद्र आगे चला गया। आधे घंटे बाद नरेंद्र का फोन आया कि “कुछ लोग मुझे मार रहे हैं” और इसके तुरंत बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

रात भर इंतजार के बाद गुरुवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि ओरिल केवटाना गांव के बाहर एक तालाब किनारे नरेंद्र का शव पड़ा है। आनन-फानन में ग्रामीण उसे अम्बारी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि नरेंद्र की भाभी का मायका ओरिल केवटाना गांव में है और वहां की एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिवार वालों ने कई बार दोनों को बात करते पकड़ा था और नरेंद्र को साफ चेतावनी दी थी कि वह न तो गांव आए और न ही फोन करे। फिर भी वह बुधवार को उससे मिलने गया था। आशंका है कि लड़की के परिजनों ने ही गुस्से में उसे पकड़कर बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने फूलपुर थाने में लड़की के परिवार के कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप और भाई-बहन बदहवास हैं और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

आकांक्षात्मक विकासखंड की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
जौनपुर में पारिवारिक विवाद में मंद बुद्धि युवक कुएं में कूदा 
सेना की तर्ज पर मुंबई पुलिस के जवानों को मिलेगा सेवा सम्मान 
हिंदुओं के प्रति नफरत पैदा करने वाले मदरसों पर लगे प्रतिबंध – बाबूभाई भवानजी
वरिष्ठ पत्रकारों का ब्राह्मण रत्न द्वारा सम्मान समारोह
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भू-माफिया ने रातों-रात पत्रकार की जमीन पर कर लिया कब्जा
Next Article डॉ रमेश चंद्र तिवारी की जयंती पर सुंदरकांड पाठ और पत्रकारों का सम्मान डॉ रमेश चंद्र तिवारी की जयंती पर सुंदरकांड पाठ और पत्रकारों का सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up