थाना सिंगरामऊ व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम मल्लूपुर नहर पटरी के पास से चार लोगों को चोरी की 4 मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। जमातलाशी से 3 नाजायज चाकू व 4 मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिंगरामऊ पर मु0अ0सं0-94/2025 धारा-2(30), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1.कार्तिक उपाध्याय पुत्र अनिल उपाध्याय निवासी ग्राम रामपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2.विकास गुप्ता पुत्र सदाबृज गुप्ता निवासी ग्राम भूला थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
3.अनुराग दूबे पुत्र श्री राजेश कुमार दूबे निवासी ग्राम पहितियापुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
4.शिवम उपाध्याय पुत्र अखिलेश उपाध्याय निवासी ग्राम अटौली थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
04 चोरी की मोटर साइकिल, 04 मोबाइल फोन, 03 नाजायज चाकू व 400 रूपए नकद।

