मुंगराबादशाहपुर। मोहल्ला गुड़हाई में चल रहे निःशुल्क पाठशाला में बुधवार को महारानी लक्ष्मीबाई के पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए दी श्रद्धांजलि।
पाठशाला में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया। इस अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई युवा ब्रिगेड के संस्थापक जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि वीरांगना नाम सुनते ही हमारे मनोमस्तिष्क में रानी लक्ष्मीबाई की छवि उभरने लगती है। भारतीय वसुंधरा को अपने वीरोचित भाव से गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सच्चे अर्थों में वीरांगना ही थीं। वे भारतीय महिलाओं के समक्ष अपने जीवन काल में ही ऐसा आदर्श स्थापित करके विदा हुई, जिससे हर कोई प्रेरणा ले सकता है। पाठशाला संस्थापक संचालक पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई वर्तमान में महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी है। कहा जाता है कि सच्चे वीर को कोई भी प्रलोभन अपने कर्तव्य से विमुख नहीं कर सकता। ऐसा ही रानी लक्ष्मीबाई का जीवन था। इस दौरान जितेंद्र गुप्ता, पत्रकार सूरज विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता,शिक्षिका प्रीति गुप्ता, रुचि पुष्पाकर,श्याम गुप्ता, अंकीत गुप्ता सहित बच्चे मौजूद रहे।

