By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर में आकाशीय बिजली का कहर: मासूम बच्चों और युवाओं की दर्दनाक मौत, गांवों में पसरा मातम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर में आकाशीय बिजली का कहर: मासूम बच्चों और युवाओं की दर्दनाक मौत, गांवों में पसरा मातम
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर में आकाशीय बिजली का कहर: मासूम बच्चों और युवाओं की दर्दनाक मौत, गांवों में पसरा मातम

Omkar Tripathi
Last updated: June 15, 2025 4:53 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
जौनपुर में आकाशीय बिजली का कहर: मासूम बच्चों और युवाओं की दर्दनाक मौत, गांवों में पसरा मातम
SHARE

जौनपुर। रविवार की शाम जनपद के लिए काल बनकर आई। आसमान से बरसी बिजली ने न केवल जीवन छीना, बल्कि कई घरों में ग़म की चादर बिछा दी। चन्दवक और बदलापुर क्षेत्र में तेज आंधी व हल्की बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों समेत पाँच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। इस प्राकृतिक कहर ने हँसते-खेलते परिवारों को मातम में डुबो दिया।

आम के बाग में खेलते-खेलते छिन गई जिंदगी

पहली हृदयविदारक घटना चन्दवक थाना क्षेत्र के काशीदासपुर गांव की है, जहाँ 12 वर्षीय अंश, 10 वर्षीय आँसू और 12 वर्षीय आयुष आम बीनने के लिए बगीचे में गए थे। मासूमों को क्या पता था कि खेल-खेल में मौत उनका इंतज़ार कर रही है। अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। गांव वालों की चीख-पुकार के बीच बच्चों को डोभी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। बिलखते परिजनों की चीखें हर किसी की आंखें नम कर रही थीं।

गाय को बचाने निकला युवक खुद जिंदगी हार गया

इसी क्षेत्र के करनेहुआ गांव में 25 वर्षीय बृजेश राजभर, अपनी गाय को तूफान से बचाने के लिए उसे छांव में ले जा रहा था। पर किसे खबर थी कि यह उसका आखिरी सफर होगा। बिजली गिरते ही वह जमीन पर ढेर हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं पड़ोसी दीपचंद पाल की दो भैंसें भी बिजली की चपेट में आकर मारी गईं।

तूफान ने भी मचाई तबाही

इस भयावह प्राकृतिक प्रकोप से गांवों की तस्वीर ही बदल गई। सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए, दर्जनों बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर टूटकर गिर गए, जिससे कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।

शादी की खुशियाँ पलभर में मातम में बदलीं

दूसरी दर्दनाक घटना बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरन गांव की है, जहां शादी समारोह में शामिल होने आईं दो किशोरियां आम बीनने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। 14 वर्षीय अनामिका, जो सुल्तानपुर से अपने मामा के घर शादी में शामिल होने आई थी, बगीचे में झुलस गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकिता (16), जो मीरापुर से आई थी, गंभीर रूप से झुलसी, लेकिन उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। अनामिका कक्षा 8 और अंकिता कक्षा 10 की छात्राएं थीं।

रूपचन्द्रपुर में भी बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।

यह त्रासदी जौनपुर के ग्रामीण अंचलों के लिए सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक ऐसा घाव है जो वर्षों तक हरेगा। मासूम बच्चों और युवाओं की असमय मौत से पूरा जनपद शोकग्रस्त है। लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस तरह का कहर फिर कभी न टूटे।

Union Minister Mandaviya Announces ‘Youth Spiritual Summit’ in Varanasi to Combat Drug Abuse500 youth leaders from 100 spiritual organisations to participate in Kashi Summit; ‘Kashi Declaration’ to outline national roadmap for a drug-free India.
बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी का काटा चालान, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान
संगीत साहित्य मंच की 105वीं काव्यगोष्ठी संपन्न
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी(न्यायिक)के न्यायालय का पांच दिनों से बहिष्कार जारी
कतरास और सिजुआ क्षेत्र में मजदूरों की गूंज, संयुक्त धरना से उठी हक की आवाज़
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article ऑनलाइन क्लास से की तैयारी, डॉक्टर बनकर समाजसेवा का है सपना ऑनलाइन क्लास से की तैयारी, डॉक्टर बनकर समाजसेवा का है सपना
Next Article किम जोंग-उन का ईरान को समर्थन: वैश्विक तनाव में नया मोड़ किम जोंग-उन का ईरान को समर्थन: वैश्विक तनाव में नया मोड़
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up