शाहगंज / जौनपुर | कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बीबीगंज चौकी क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने एक महिला समेत आरोपित युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
क्षेत्र के बडौना गांव निवासी हिमांशु पुत्र रामसबद दो माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत एक गांव की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दो माह तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक व उसकी मां के विरूद्ध अपहरण दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितो की तलाश में जुटी हुई थी कि शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दीपेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला ने आरोपित हिमांशु व मां आरती देवी पत्नी राम सबद को रोडवेज से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमा में चालान भेज दिया।

